पारस छाबड़ा की इस बात से नाराज हैं उनकी गर्लफ्रेंड, क्या है मामला

पारस छाबड़ा की रियल गर्लफ्रेंड हमेशा उनका साथ दिया है, लेकिन पारस ने कुछ ऐसा कर दिया कि, हमेशा उनके सपोर्ट में बोलने वाली गर्लफ्रेंड उन पर बुरी तरह नाराज हो गई हैं।
पारस छाबड़ा की इस बात से नाराज हैं उनकी गर्लफ्रेंड
पारस छाबड़ा की इस बात से नाराज हैं उनकी गर्लफ्रेंडSocial Media

राज एक्सप्रेस। कलर्स का विवादित शो 'बिग बॉस 13' आए दिन नए ट्विस्ट के चलते सुर्खियों में बना रहता है। पारस छाबड़ा 'बिग बॉस 13' के घर में उन सदस्यों में से हैं, जो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। शो में अब तक पारस छाबड़ा जितना भी लड़कियों से फ्लर्ट कर रहे थे, उनकी रियल गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को उन पर भरोसा था। आकांक्षा को लग रहा था कि, यह सब पारस छाबड़ा के गेम प्लान का हिस्सा है। इसलिए उनकी रियल गर्लफ्रेंड ने हमेशा पारस का साथ दिया है, लेकिन पारस ने इस शो पर कुछ ऐसा कर डाला कि, हमेशा उनके सपोर्ट में बोलने वाली गर्लफ्रेंड उन पर बुरी तरह नाराज हो गई हैं और पारस को माफी मांगने के लिए कहा है।

पारस की इस बात से नाराज हैं आकांक्षा :

दरअसल, जब अरहान खान ने 'बिग बॉस' के घर में वापस एंट्री ली, तो उन्होंने पारस से कहा, 'तुम्हारी गर्लफ्रेंड तो बाहर तुम्हें बहुत सपोर्ट कर रही है।' इस बात पर पारस ने कहा कि, 'तो करे, मैंने तो नहीं बोला उसे सपोर्ट करने के लिए।' पारस का जवाब सुनकर अरहान ने पूछा कि, 'तुमने तो उसके नाम का टैटू बनवाया है?।' तब पारस ने कहा कि 'बनावाना पड़ा क्योंकि, वो मेरे पीछे पड़ गई थी।' पारस के इस बयान को सुनकर उनकी गर्लफ्रेंड बुरी तरह नाराज हो गईं।

आकांक्षा पुरी ने जाहिर किया गुस्सा :

आपको बता दें कि, एक्टर पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पूरी स्पॉटबॉय से खास बातचीत में अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि, पारस ने ये बोलकर मुझे सरप्राइज कर दिया है। मैंने कभी भी अपने नाम का टैटू बनवाने के लिए उसे फोर्स नहीं किया। ऐसा बोलकर पारस ने मुझे डिसरिस्पेक्ट किया है। घर से वापस आने के बाद उसे मुझे सॉरी बोलना होगा। पानी सर से ऊपर जा चुका है।

पारस संग ब्रेकअप पर आकांक्षा ने बताया :

वहीं पारस के साथ ब्रेकअप पर आकांक्षा ने बताया कि, ''मैं पारस संग अपनी रिलेशनशिप खत्म नहीं कर रही, लेकिन जब हम मिलेंगे, तो उसे मुझे सफाई देनी पड़ेगी। बता दें कि, पारस घर से तो बाहर हुआ है, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड और उनकी मां को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है।"

इस वजह से हुए घर से बाहर :

बता दें कि, पारस छाबड़ा 'बिग बॉस' शो से बाहर हो चुके हैं, उनके घर से बाहर होने का कारण उनके उंगली में लगी चोट है। 'बिग बॉस 13' के लास्ट एपिसोड में पारस छाबड़ा को उनकी उंगली में आई चोट के कारण घर से बेघर कर दिया गया हैं। ऐसा कहा भी जा रहा है कि, उनकी चोट ठीक होते ही वो घर में वापसी कर सकते हैं।

पारस छाबड़ा का गाने ने मचाया धमाल :

'बिग बॉस' के घर में रोज कुछ न कुछ टेढ़ा देखने को मिल रहा है। हाल ही में पारस छाबड़ा का गाना यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। उनके इस गाने का नाम 'एटीएम दी मशीन' है। इस गाने में उनके अलावा एक्ट्रेस नेहा मलिक भी इस सॉन्ग में नजर आ रही हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com