
राज एक्सप्रेस। 2022 प्रदर्शन का एक पावर पैक्ड वर्ष रहा है। इनमें से कुछ शानदार एक्टर्स की एक्टिंग ने साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मे भी दी हैं। ज्यादा पसंद की जाने वाले किरदार गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट, विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह तो अपनी हर एक फिल्म के किरदार को जीवंत कर देते हैं।
आलिया भट्ट - गंगूबाई काठियावाड़ी
2022 में गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट ने अब तक की सबसे बेहतरीन मूवी में से एक थी। इस मूवी में उनकी एक्टिंग वाकई लाजबाब थी, इसके लिए वो प्रशंसा की पात्र हैं। उनके द्वारा निभाए गए गंगूबाई के किरदार ने लोगों के दिल को लुभा लिया है।उस किरदार में उनका attitude उनके डांस मूव्स सब बहुत शानदार था।
ऋतिक रोशन - विक्रम वेधा
इस फिल्म में ऋतिक ने वेधा का अभिनय शानदार था। एक पोटेगालिश हीरो की भूमिका निभाना कोई आसान काम नहीं है। कहना गलत नहीं होगा कि, उनके नेगेटिव किरदार ने भी लोगों का दिल छु लिया। इस फिल्म के बाद से उनकी फैन फोल्लोविंग और बढ़ गई। विजय सेतुपति की जगह भरना आसान नहीं था, लेकिन ऋतिक ने इसे बखूबी निभाया।
रणवीर सिंह - सर्कस
सब जानते हैं कि रणवीर सिंह अपने हर प्रदर्शन और भूमिका में कितनी ऊर्जा लाते हैं, और हर बार लोगों की उमीदों पर खरे उतरते हैं। इस फिल्म में हंसी का तड़का था पर दर्शकों को रणवीर सिंह अल्लाउद्दीन खिलजी, पुलिस (shimbha) और पेशवा बाजीराव जैसे किरदारों में ही देखना पसंद हैं।
राम चरण - आरआरआर
राम चरण स्टार हैं, इस बारे में कोई संदेह नहीं था। और उन्होंने इस फिल्म आरआरआर में अपनी परफॉमेन्स से लोगों के छक्के छुड़ा दिए। नाटू-नाटू में ऑनस्क्रीन पावर पैक्ड परफॉमेन्स देने के साथ अपने किरदार को अपनी एक्टिंग से दूसरे लेवल पर ले गए। जिसने देश को हिलाकर रख दिया। एक्टर राम चरण इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।