प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल शाही पद छोड़ साधारण जिंदगी जियेंगे

प्रिंस हैरी और उनकी अमेरिकन पत्‍नी मेगन मार्केल ने शाही परिवार के वरिष्‍ठ का पद छोड़ने का फैसला लिया है, जिसको सुनने के बाद सभी हैरान हो गए हैं।
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल शाही पद छोड़ साधारण जिंदगी जियेंगे
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल शाही पद छोड़ साधारण जिंदगी जियेंगे Social Media

राज एक्सप्रेस। ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने अपने अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने शाही पद छोड़ने का फैसला लिया है। अब वे आत्मनिर्भर बनकर साधारण जिंदगी जीना चाहते हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर की घोषणा :

शादी के बाद दोनों को ड्यूक एंड डचेज़ ऑफ़ ससेक्स के खिताब से नवाजा गया था। उनके इस ऐलान से ब्रिटेन का राजपरिवार सकते में आ गया है। ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स ने घोषणा की है कि, वे सीनियर रॉयल के खिताब का त्याग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, वह अब आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़े नहीं होंगे। लंदन राजवंश के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी किया है। उन्होंने यह भी कहा कि, वह अब ब्रिटेन और अमेरिका दोनों में नहीं रहेंगे।

इंस्टाग्राम पर लिखा :

प्रिंस हैरी और मेगन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, "महारानी एलिजाबेथ, कॉमनवेल्थ और सहायकों के प्रति अपना कर्तव्य जारी रखते हुए अब हम यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी अमेरिका के बीच अपना टाइम स्पेंड करने की योजना बना रहे हैं। हम अलग हो रहे हैं, लेकिन महारानी को हमेशा हमारा समर्थन रहेगा।"

2018 में हुई थी शादी :

आपको बता दें कि, मई 2018 में हैरी और मेगन की शाही शादी हुई थी। इसकी चर्चा पूरे विश्‍व में हुई थी। इसके बाद दोनों को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब से नवाजा गया था। मई 2019 में कपल ने अपनी पहली संतान आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर को जन्म दिया था। हैरी और मेगन के निर्णय को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, इनमें से एक प्रिंस विलियम के साथ हैरी के मनमुटाव को भी माना जा रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com