कोरोना: कमजोर बच्चों की मदद के लिए आगे आईं प्रियंका चोपड़ा

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कई बॉलीवुड स्टार्स सामने आ चुके हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा लगातार लोगों की मदद कर रही हैं।
कमजोर बच्चों की मदद के लिए आगे आई प्रियंका चोपड़ा
कमजोर बच्चों की मदद के लिए आगे आई प्रियंका चोपड़ाSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। देशभर में फैले कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। इस जंग से लड़ने के लिए बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के कई हस्तियां मदद के लिए आगे आयीं हैं। प्रियंका चोपड़ा इस कठिन समय में लगातार लोगों की मदद कर रही हैं। कभी वह आर्थिक सहायता देकर मदद को आगे आती हैं, तो कभी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक करती हैं। एक बार फिर उन्होंने इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कमजोर बच्चों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए स्वीडिश किशोरी कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और यूनिसेफ से हाथ मिलाया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी:

बता दें कि, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया साइट के जरिए दी है। उन्होंने जानकारी बताते हुए लिखा है, "दुनिया भर में कमजोर बच्चों पर कोविड-19 के प्रभाव को देखना दिल तोड़ने वाला है। उन्हें अब भोजन की कमी, स्वास्थ्य प्रणालियों की कमी, हिंसा और शिक्षा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमें उन्हें सुरक्षित रखना है, यह हम पर है।"

उन्होंने एक लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया, "यूनिसेफ और ग्रेटा थनबर्ग के इस आवश्यक पहल में मेरा साथ दें, दान करें।" प्रियंका और उनके अमेरिकी सिंगर पति निक जोनास ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में कई पहलों का समर्थन किया है और दान भी दिया है।

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस इससे पहले भी 15 संगठनों को दैनिक वेतन और श्रमिकों की मदद करने के लिए सहायता राशि दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने स्कूली बच्चों और उन महिलाओं की भी आर्थिक मदद की है, जो महामारी का डटकर सामना कर रही हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com