प्रियंका चोपड़ा ने की अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन से वैक्सीन की मांग

भारत में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है। भारत पर टूटे भारी कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से वैक्सीन की मांग करती नजर आईं।
प्रियंका चोपड़ा ने की अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन से वैक्सीन की मांग
प्रियंका चोपड़ा ने की अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन से वैक्सीन की मांगSocial Media

राज एक्सप्रेस। आज भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है। संक्रमितों और मरने वालों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना का पूरा प्रभाव बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी जैम कर नजर आया। क्योंकि, कई दिग्गज हस्तियां हाल ही बंद करने पड़े। इसी बीच कई हस्तियों ने वैक्सीन की डोज लेली है। वहीं, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से वैक्सीन की मांग करती नजर आई।

प्रियंका चोपड़ा की अपील :

इस कोरोना के संकट काल के दौरान कई बड़ी हस्तियां लोगों की मदद के लिए आगे आचुकी हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अमरीका के राष्ट्रपति 'जो बाइडेन' से भारत को वैक्सीन भेजने की अपील करती नजर आई। हालांकि, उनके इस कदम से उनके फैंस उनकी तारीफ नहीं करते थक रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भारत वैक्सीन कब भेजेंगे ऐसा प्रश्न करते हुए लिखा,

'मेरा दिल टूट गया है। भारत कोरोना वायरस से जूझ रहा है और अमेरिका ने अपनी जरूरत से 55 करोड़ अधिक वैक्सीन ऑर्डर की है। एस्ट्राजेनेका को दुनिया भर में साझा करने के लिए आपका शुक्रिया। लेकिन मेरे देश की हालत नाज़ुक है। क्या आप तुरंत भारत को वैक्सीन साझा करेंगे?'

प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड एक्ट्रेस

कई लोगों से की प्रियंका ने अपील :

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर से ट्वीट करते समय अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ ही कई अन्य लोगों को भी टैग किया। इन लोगों में व्हाइट हाउस के चीफ, बाइडेन के सेक्रेटरी और व्हाइट हाउस नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर शामिल है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि, प्रियंका ने इन सभी से भारत को वैक्सीन भेजने की अपील की है।

कई कर रहे तारीफ तो कई हैं नाखुश :

प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट के बाद से सभी उनकी तारीफ कर रहे है। हालांकि, इसी बीच कुछ ऐसे लोग भी है जो प्रियंका के इस कदम से सोशल मीडिया पर नाखुश नजर आए। क्योंकि, उनका मानना है कि अब बहुत देर हो गई है और ऐसी पहल शुरुआत में की जानी चाहिए थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com