अब महिलाओं की मदद के लिए आगे आईं प्रियंका चोपड़ा, दिए इतने करोड़

कोरोना से लड़ने के लिए सभी कलाकार कुछ न कुछ दान देकर मदद कर रहे हैं, तो वहीं एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा भी मदद के लिए आगे आई हैं।
Priyanka Chopra
Priyanka ChopraSocial Media

राज एक्सप्रेस। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया परेशान है। इस परेशानी के दौरान बॉलीवुड कलाकार आगे आ रहे हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। कोरोना से लड़ने के लिए जहां सभी कलाकार कुछ न कुछ दान कर मदद कर रहे हैं, तो वहीं एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा भी मदद के लिए आगे आई हैं।

महिलाओं के लिए मदद के लिए आगे आई प्रियंका:

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा इस बार महिलाओं की मदद के लिए आगे आई हैं और उन्होंने संकट के समय भी हार न मानने वाली महिलाओं के लिए 100,000 डॉलर यानी 76,22,750 रुपये दान करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी है।

क्या लिखा है प्रियंका ने:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "हम संकट के दौरान भी उभरने वाली महिलाओं के लिए 100,000 डॉलर दान कर रहे हैं। अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, तो हमें उसे सामने लाना चाहिए, उनकी कहानी हमारे साथ साझा करें, वो किस सेवा में हैं, किसी बड़े बिजनेस में हैं या फिर छोटे उद्योग की मालकिन है। हम उसके साथ इस चीज को मनाना चाहते हैं।"

पहले भी दे चुकी हैं दान:

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कोरोना वायरस के खिलाफ़ चल रही जंग में लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मिलकर 10 संस्थाओं में दान किया है, जिसमें पीएम-केयर्स फंड के अलावा यूनिसेफ, गूंज, फीडिंग अमेरिका, नो किड हंगरी, गिव इंडिया जैसी संस्थाएं शामिल हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com