फिल्म का प्रमोशन करने 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंची प्रियंका, वीडियो वायरल

टेलीविजन: वीडियो में, प्रियंका चोपड़ा द्वारा कपिल से दो अलग-अलग दिलचस्प विकल्पों में से एक चुनने के लिए कहा जाता है-दो करोड़ रुपये का चेक स्वीकार करें या वह छह हॉट लड़कियों के साथ मालदीव जाएंगे।
फिल्म का प्रमोशन करने 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंची प्रियंका
फिल्म का प्रमोशन करने 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंची प्रियंका Sudha Choubey - RE

हाइलाइट्स :

  • फिल्म का प्रमोशन करने 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंची प्रियंका

  • शो का वीडियो हो रहा है वायरल

  • इसी साल 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी फिल्म

  • गरबा कार्यक्रम में भी हुईं शामिल

राज एक्सप्रेस। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। फिल्म का प्रमोशन करने के सिलसिले से प्रियंका ने बीते दिन 'द कपिल शर्मा शो' के सेट का दौरा किया और कपिल शर्मा के साथ खूब सारी मस्ती की। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा बहुत अच्छे दोस्त हैं।

वायरल हो रहा है प्रियंका का यह वीडियो :

कॉमेडियन द्वारा खुद शेयर किए गए एक वीडियो में, प्रियंका चोपड़ा द्वारा कपिल से दो अलग-अलग दिलचस्प विकल्पों में से एक चुनने के लिए कहा जाता है - दो करोड़ रुपये का चेक स्वीकार करें या वह छह हॉट लड़कियों के साथ मालदीव जाएंगे। इसका जवाब में कपिल शर्मा कहते हैं कि, 2 दो करोड़ रुपये का चेक लेंगे, क्योंकि सेम पैकेज़ मैं 60 हजार में अरेंज कर लूंगा। कपिल के जवाब ने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया। प्रियंका का यह वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से प्रियंका सुर्खियों में आ गई हैं।

इस दिन रिलीज होगी यह फिल्म :

दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा सिंगर पति निक जोन्स के साथ चर्चा में बनी हुई हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। 'द स्काई इज़ पिंक' के ज़रिए प्रियंका 3 साल बाद बॉलीवुड के पर्दे पर वापसी करेंगी। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर 2019 को सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी। फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ जैसे कलाकार हैं। हाल ही में इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में स्टैंडिंग ओवेशन मिला। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

गरबा कार्यक्रम में हुईं शामिल :

अपनी फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' को प्रमोट करने के लिए प्रियंका अपनी टीम के साथ अहमदाबाद में एक गरबा कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने जमकर मस्ती की और वहां मौजूद लोगों से दिलचस्प बातें की। गरबा कार्यक्रम के वीडियो और तस्वीरें अदिति रावल ने शेयर किये जिन्होंने इस कार्यक्रम को होस्ट किया। एक वीडियो में प्रियंका वहां मौजूद ऑडिएंस से कह रही हैं कि वो वहां गरबा सीखने आयी हैं। क्या वो लोग उन्हें सिखाएंगे। इस पर भीड़ पूरे जोश के साथ हां में जवाब देती है।

डांस दीवाने में भी जा चुकी हैं :

गौरतलब है कि, प्रियंका चोपड़ा कपिल शर्मा शो से पहले कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला डांसिंग शो 'डांस दीवाने' के फिनाले में पहुंची थी, वहां उन्होंने डांस कर रहे कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाया। इस शो की विनर की घोषणा हो चुकी है। शो का विनर विशाल को चुना गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com