कई स्टार्स को पीछे छोड़ ये एक्ट्रेस निकलीं आगे, हुईं ज्यादा सर्च

इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शीर्ष तीन भारतीय अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा जोनास, सनी लियोनी और कैटरीना कैफ शामिल हैं।
कई स्टार्स को पीछे छोड़ ये एक्ट्रेस निकली आगे
कई स्टार्स को पीछे छोड़ ये एक्ट्रेस निकली आगेNeha Shrivastava -RE

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड में ऐसी कई पॉपुलर स्टार्स हैं जिन्हे लोग खूब पसंद करते हैं। लेकिन इस बार बॉलीवुड के खान और कपूर पर अभिनेत्रियां भारी पड़ी हैं। दअरसल, SEMrush study की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं हैं। गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च करने के मामले में देशी गर्ल पहले नंबर पर है।

ये अभिनेत्रियां शामिल:

SEMrush की एक स्टडी के आधार पर स्पॉटब्वॉय ने बताया है कि, इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शीर्ष तीन भारतीय अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा जोनास, सनी लियोनी और कैटरीना कैफ शामिल हैं।

SEMrush की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से लेकर अप्रैल 2020 के बीच, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को Google पर 39 लाख से अधिक बार सर्च किया गया।

दूसरे नंबर पर सनी लियोनी:

वहीं गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों में बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी दूसरे नंबर पर शामिल हैं। सनी लियोनी को 31 लाख से अधिक बार सर्च किया गया। सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

तीसरे नंबर पर हैं कैटरीना कैफ:

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री में तीसरे नंबर पर कैटरीना कैफ हैं। उन्हें इंटरनेट पर 19 लाख बार सर्च किया गया है। कैटरीना आजकल सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव हो गई हैं। लॉकडाउन में अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी हुईं हैं।

मेल हस्तियों में ये हैं शामिल:

वहीं अगर मेल हस्तियों की बात करें, तो इस लिस्ट में कई मेल हस्तियां भी शामिल हैं। इस लिस्ट में सलमान खान, विराट कोहली और ऋतिक रोशन को Google पर सबसे अधिक खोजा गया। सलमान को 21 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया, इसके बाद विराट को 20 लाख बार और ऋतिक को 13 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया।

रिसर्च में यह भी पाया गया कि, कोरोना वायरस महामारी के बारे में जागरूकता फैला रहे मशहूर हस्तियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रशंसक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि, सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके हर वीडियो और फोटोज पर लाखों लाइक मिलते हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com