प्रियंका-निक की फैमिली में नए मेंबर की एंट्री, Video वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अगले महीने 2 दिसंबर 2019 को एक साल हो जायेगा। इस खास मौके पर प्रियंका ने अपने पति निक को बेहद स्पेशल सरप्राइज दिया है।
प्रियंका-निक की फैमिली में नए मेंबर की एंट्री
प्रियंका-निक की फैमिली में नए मेंबर की एंट्रीSocial Media

हाइलाइट्स :

  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फैमिली में नए मेंबर की एंट्री

  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

  • अगले महीने 2 दिसंबर 2019 को उनकी शादी को एक साल हो जायेगा

  • प्रियंका चोपड़ा ने निक को सरप्राइज किया

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अगले महीने 2 दिसंबर 2019 को एक साल हो जायेगा। इस खास मौके पर प्रियंका ने अपने पति निक को बेहद स्पेशल सरप्राइज दिया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फैमिली में नया मेंबर हुआ शामिल :

आपको बता दें कि, दरअसल प्रियंका ने अपनी फैमिली में एक नए मेंबर को शामिल किया है। ये मेंबर और कोई और नहीं बल्कि एक जर्मन शेफर्ड डॉग है। प्रियंका ने निक को एक पप्पी गिफ्ट किया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है निक सोए हुए हैं और तभी प्रियंका उनके लिए नया पप्पी लेकर आती हैं। इसके कारण निक की नींद खुल जाती है और उन्हें समझ आता है कि, प्रियंका ने उनके लिए ये स्पेशल सरप्राइज लाईं हैं।

निक जोनस ने शेयर किया है वीडियो :

निक जोनस ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "प्री आज सुबह बेहद बेस्ट सरप्राइज लेकर घर आई हैं। हमारे नए पप्पी 'Gino' से मिलिये। आज सुबह मैं जबसे उठा हूं ये सोचकर मेरी मुस्कराहट बंद नहीं हो रही कि, ये हो क्या रहा है। धन्यवाद प्रियंका चोपड़ा।"

डॉगी का बनाया इंस्टाग्राम अकाउंट :

बता दें कि, डॉगी के घर में आते ही इसका एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया गया है, जिस पर डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स भी हो गए हैं। अभी तक इस अकाउंट पर एक दिन में तीन फोटो शेयर हुईं, जिसे लाखों लोगों ने लाइक किया है। इससे पहले भी प्रिंयका चोपड़ा के पास एक पेट है, जिसका नाम डायना है।

View this post on Instagram

Morning cuddle puddle with daddy.

A post shared by Gino Jonas (@ginothegerman) on

View this post on Instagram

My first selfie. Woof woof!

A post shared by Gino Jonas (@ginothegerman) on

View this post on Instagram

I’m here. I’m home

A post shared by Gino Jonas (@ginothegerman) on

प्रियंका का वर्कफ्रंट :

अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने 'द स्काई इज पिंक' मूवी से बॉलीवुड में कमबैक किया। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में थे। इन दिनों वो 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com