Sooryavanshi: क्या सूर्यवंशी से अलग हुए करण जौहर, ये है सच्चाई

Sooryavanshi: खबर है कि, अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी ने करण जौहर के फिल्म 'सूर्यवंशी' में लगे पैसे वापस कर दिए हैं और उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
Sooryavanshi, Karan Johar, Akshay Kumar
Sooryavanshi, Karan Johar, Akshay KumarSyed Dabeer-RE

Sooryavanshi: सुशांत सिंह की मौत के बाद से फिल्ममेकर करण जौहर विवादों का सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार करण जौहर ट्रोल हो रहे हैं। लोग करण पर स्टार किड्स को मौका देने और नेपोटिज्म के संरक्षक होने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब करण जौहर को लेकर एक चौकाने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनने के बाद सब हैरान है। खबर है कि, अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने करण जौहर के फिल्म 'सूर्यवंशी' में लगे पैसे वापस कर दिए हैं और उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

तरण आदर्श ने किया कंफर्म:

करण जौहर सूर्यवंशी के प्रोड्यूसर हैं। अटकलें हैं कि, करण का नाम रोहित शेट्टी की फिल्म से हटा दिया गया है। लेकिन ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सच्चाई बताते हुए ट्वीट किया कि, "जरूरी सूचना। करण जौहर के बारे में कहा जा रहा था कि, वह सूर्यवंशी फिल्म के प्रोड्यूसर नहीं रहे हैं, यह खबर झूठी है। रिलाइंस एंटरटेनमेंट ने इस पर साफ कहा है कि, ऐसी कोई बात नहीं।"

आपको बता दें कि, यह फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन लगने और थिएटर्स पर ताला लगने के कारण यह रिलीज नहीं हो पाई। अजय देवगन और रणवीर सिंह इसमें स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी हैं और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट किया है। साथ ही इसमें धर्मा प्रोडक्शन और केप ऑफ गुड फिल्म्स की भी साझेदारी है।

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म:

वहीं अगर 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट के बारे में बात करें तो, अब अक्षय कुमार की ये मूवी इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। कोरोना वायरस की वजह से ये फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। देशभर के सिनेमाहॉल अभी बंद हैं। ऐसे में उम्मीद है कि, दिवाली तक हालात ठीक हो जाएंगे और सिनेमाहॉल खुल पाएंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co