तमिल निर्देशक राज कपूर के बेटे का निधन, शोक में कपूर परिवार

तमिल फिल्म निर्माता राज कपूर के बेटे शारूक कपूर का 23 साल की उम्र में निधन हो गया है। न्यूज़ सुनने के बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
तमिल निर्देशक राज कपूर के बेटे का निधन
तमिल निर्देशक राज कपूर के बेटे का निधनSocial Media

राज एक्सप्रेस। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब पता चला कि, निर्माता राज कपूर के बेटे शारूक कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां तमिल फिल्म निर्माता राज कपूर के बेटे शारूक कपूर का 23 साल की उम्र में निधन हो गया है। ये शॉकिंग न्यूज़ सुनने के बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस वजह से हुई मौत :

रिपोर्टों के अनुसार, शारूक कपूर का निधन भीषण ठंड और कमजोरी के कारण हुआ। यह भी बताया गया है कि, शारूक कपूर अपनी माँ सजिला कपूर के साथ थे, क्योंकि दोनों मक्का की तीर्थयात्रा पर थे, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। शारूक कपूर के शव को मक्का से चेन्नई लाया जा रहा है। फिल्ममेकर राज कपूर हमेशा से चाहते थे कि, उनका बेटा शारूक कपूर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद शोबिज की दुनिया में कदम रखे।

राज कपूर के करियर की शुरुआत :

अभिनेत्री खुशबू और निर्देशक सी सुंदर को राज कपूर और परिवार का बहुत करीबी कहा जाता है। निर्देशक राज कपूर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म निर्देशक 'सीवी श्रीधर' के सहायक निर्देशक के रूप में की, जिन्हें तमिल सिनेमा के सुनहरे दौर के दिग्गजों में से एक कहा जाता है।

इसके बाद राज कपूर खुद फिल्ममेकर बन गए और उन्होंने कई फिल्मों का डायरेक्शन किया। उन्होंने आखिरी बार 2008 में तमिल फिल्म का निर्देशन किया था। इसके अलावा राज कपूर ने तमिल टीवी चैनलों पर आने वाले कुछ सीरियल्स में भी काम किया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com