CAA पर रजनीकांत ने किया ट्वीट, ट्रेंड हुआ #IStandWithRajinikanth

हाल ही में मेगास्टार थलाइवा रजनीकांत ने CAA पर अपनी बात रखी। रजनीकांत के ट्वीट को लेकर फैंस थोड़ा कंफ्यूज हैं, जिसके चलते ट्विटर पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
CAA पर रजनीकांत ने किया ट्वीट
CAA पर रजनीकांत ने किया ट्वीटSocial Media

राज एक्सप्रेस। पिछले कुछ दिनों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के बारे में बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने अपनी राय व्यक्त की है। हाल ही में मेगास्टार थलाइवा रजनीकांत ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी।

क्या कहा रजनीकांत ने :

अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि, हिंसा किसी भी समस्या के समाधान का रास्ता नहीं होना चाहिए। गुरुवार देर रात एक ट्वीट में, रजनीकांत ने कहा कि, "हिंसा किसी भी समस्या को हल करने का मार्ग नहीं होना चाहिए। भारतीय लोगों को एकजुट होना चाहिए और उनके दिमाग में राष्ट्र की सुरक्षा और कल्याण के लिए सतर्क रहने की बात होनी चाहिए।"

ट्रेंड हुआ #StandWithRajinikanth और #ShameOnYouSanghiRajini:

रजनीकांत ने कहा कि, देश में चल रही हिंसा उन्हें परेशान कर रही है, लेकिन दर्शकों के एक निश्चित वर्ग ने CAA के बारे में स्पष्ट नहीं होने के लिए उनकी आलोचना की, जिसके चलते ट्विटर पर हैशटैग #StandWithRajinikanth और #ShameOnYouSanghiRajini ट्रेंड हो रहा है।

रजनीकांत के बयान पर फैंस कर रहें ट्वीट :

रजनीकांत के बयान पर फैंस के ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स उनके ट्वीट को लेकर कंफ्यूज दिख रहें हैं। फैंस का कहना है कि, वह CAA के साथ हैं या विरोध में।

सारिका राज ने लिखा कि, उन्होंने कोई पार्टी बनाई- नहीं, क्या CAB का समर्थन किया- नहीं। क्या किसी से कोई खराब बात की-नहीं। उन्होंने सिर्फ हिंसा और खून बहाने का विरोध किया, जिसका इस्तेमाल हमारे ठग नेता करेंगे।

रजनीकांत फैंस के ट्वीटर से किया गया ट्वीट :

वहीं रजनीकांत फैंस के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि, "रजनीकांत ने कहीं भी CAB का समर्थन नहीं किया। उन्होंने ही सबसे पहले श्रीलंकाई तमिलों को लेकर सवाल किया था। उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

रजनीकांत का वर्क फ्रंट :

रजनीकांत के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही उनकी फिल्म 'दरबार' रिलीज होने वाली है, जिसमें वह एक पुलिसवाले की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में रजनीकांत मुंबई पुलिस कमिश्नर हैं और गुंडों में उनका इतना खौफ है कि, वे कह रहे हैं कि, वह पुलिसवाला नहीं खूनी है। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2020 में पोंगल के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म से सुनील शेट्टी अपने तमिल फिल्म की शुरुआत कर रहे हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com