सुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा ऐलान- नहीं बनाएंगे कोई राजनीतिक दल
तमिलनाडु: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत में हाल के कुछ दिनों में सुधार आया है और तमिलनाडु में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले आज उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राजनीति में एंट्री करने का मन बदलते हुए ये बड़ा ऐलान किया है।
रजनीकांत नहीं बनाएंगे राजनीतिक दल :
मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए रजनीकांत ने ट्वीट के माध्यम से साफ कहा है कि, ''वो कोई राजनीतिक दल नहीं बनाने जा रहे हैं। हालांकि, तमिलनाडु के लोगों के लिए आगे भी काम करते रहेंगे।''
बीते दिनों उनकी तबीयत में जो गिरावट हुई है, वो इसे भगवान की चेतावनी मानते हैं और राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने का फैसला करते हैं। वो ऐसा नहीं चाहते हैं कि, लोग ये समझें कि उन्हें बलि का बकरा बना दिया गया है।
रजनीकांत
फैंस से मांगी माफी :
इस दौरान रजनीकांत ने फैंस से माफी मांगते हुए ये भी कहा कि, ''वह अब अपनी पार्टी लॉन्च करने का फैसला वापस लेते हैं। बीमारी ने बहुत कुछ सिखा दिया। जनता के लिए काम करते रहेंगे।''
बता दें कि, तमिलनाडु में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले रजनीकांत द्वारा पहले येे कहा गया था कि, वो 31 दिसंबर को अपने राजनीतिक दल की घोषणा करेंगे। इसके बाद से ही तमिलनाडु की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी। तो वहीं, बीते दिनों हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान रजनीकांत की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अस्पताल से उन्हें 27 दिसंबर को ही छुट्टी मिली है।
अस्पताल से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि, ''अब उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। उन्हें किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं है। डॉक्टरों ने उन्हें अभी बेड रेस्ट की सलाह दी है। साथ ही तनाव से दूर रहने को कहा है।''
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।