आखिरकार 11 साल के प्यार के बाद शादी के बंधन में बंधे राजकुमार राव और पत्रलेखा

Rajkummar Rao-Patralekhaa wedding pics: राजकुमार और पत्रलेखा की शादी का कार्ड सामने आने के बाद से फैंस को शादी की फोटोज का इंतज़ार था। वहीं, अब दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
Rajkummar Rao-Patralekhaa wedding
Rajkummar Rao-Patralekhaa weddingSocial Media

Rajkummar Rao-Patralekhaa wedding pics : बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) की शादी की खबरें पिछले कई दिनों से चर्चा में थी। वहीं, आज सुबह जब राजकुमार और पत्रलेखा की सगाई की कुछ फोटोज, वीडियोज और शादी का कार्ड सोशल मीडिया सामने आया तब से लोगों को दोनों की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतज़ार था। वहीं, आज दोनों चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधे। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और लोग उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं।

11 साल के प्यार के बाद शादी के बंधन में बंधे :

पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए प्रेमी जोड़े ने आज आखिरकार शादी रचा ही ली। जी हाँ हम बात कर रहे हैं अभिनेता 'राजकुमार राव और पत्रलेखा' की। दोनों आज (15 नवम्बर) 11 साल के प्यार और दोस्ती के बाद चंडीगढ़ में शादी करके हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। उनकी शादी में कुछ खास दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। दोनों की शादी के बाद राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी शादी के फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। फोटोज के शेयर होते ही यह तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन फोटो के सामने आते ही कई हस्तियों सहित उनके फैन्स उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं। राजकुमार ने अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा,

'आखिरकार 11 साल के प्यार, दोस्ती, रोमांस और मस्ती के बाद... मैंने अपनी सबकुछ के साथ शादी की है। मेरे सोलमेट, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी परिवार। आज मेरे लिए तुम्हारे पति कहलाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है। हमेशा और उसके बाद के लिए भी....' (दिल के इमोजी)

राजकुमार राव

शादी के जोड़े में काफी जच रहे दोनों :

शादी की सामने आई फोटोज में पत्रलेखा लाल जोड़े में बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैम और क्रीम से कलर शेरवानी और गुलाबी दुपट्टे में राजकुमार राव भी काफी जच रहे है। दोनों एक साथ बहुत ही प्यारे नजर आरहे है। बताते चलें, हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के सामने आते ही उनके फैंस को शादी का इंतज़ार था, जो आज हुई। पिछले दिनों वायरल हुए वीडियो में राजकुमार राव घुटनों के बल बैठकर पत्रलेखा को अंगूठी पहनाते हुए नजर आए। जैसे ही वह घुटनों के बल बैठते हैं पत्रलेखा भी बैठ जाती हैं। दोनों ने अंगूठी पहनाने के बाद कपल रोमांटिक डांस भी करते दिखे थे। पत्रलेखा ने शेयर किए पोस्ट में लिखा,

‘मैंने आज अपनी हर चीज से शादी कर ली है; मेरा प्रेमी, मेरा परिवार, मेरी आत्मा साथी… पिछले 11 वर्षों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है!’

पत्रलेखा

पहली मुलाकात :

बता दें कि, राजकुमार राव और पत्रलेखा करीब 11 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। अपने रिलेशनशिप को दोनों ने दुनिया से नहीं छिपाया। पत्रलेखा और राजकुमार राव की पहली मुलाकात 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म के सेट्स पर हुई थी। इसके बाद दोनों 'सिटी लाइट्स' में एक साथ नजर आए और दोनों की दोस्ती प्यार बदल गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co