लव-कुश की कहानी नहीं दिखाना चाहते थे रामानंद सागर
लव-कुश की कहानी नहीं दिखाना चाहते थे रामानंद सागरSyed Dabeer Hussain - RE

‘रामायण’ के लिए रामानंद सागर को भी करना पड़ा था भारी विरोध का सामना, जानिए पूरी कहानी

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का इस समय पूरे देश में भारी विरोध हो रहा है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रामानंद सागर को भी ‘रामायण’ सीरियल बनाने के लिए भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।

राज एक्सप्रेस। इन दिनों पूरे देश में सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टीजर को लेकर बवाल शुरू हो गया है। दरअसल यह फिल्म रामायण पर आधारित है और टीजर में जिस तरह से रामायण के किरदारों को दिखाया गया है, उससे लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। खासकर फिल्म में रावण बने सैफ अली खान का किरदार लोगों को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। लोग ‘आदिपुरुष’ की तुलना रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ से कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि बिना किसी भारी-भरकम बजट के रामानंद सागर ने ‘रामायण’ को इतना अच्छी तरीके से बनाया कि पूरी दुनिया में उसे पसंद किया गया। हालांकि बहुत कम लोग जानते होंगे कि ‘रामायण’ के निर्माण के दौरान भी रामानंद सागर को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। चलिए जानते हैं पूरी कहानी।

उत्तर रामायण नहीं बनाना चाहते थे रामानंद :

‘रामायण’ सीरियल में रावण वध और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद की कहानी को ‘उत्तर रामायण’ के नाम से प्रसारित किया गया था। ‘उत्तर रामायण’ में लव-कुश की कहानी दिखाई गई थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रामानंद सागर इस कहानी को नहीं दिखाना चाहते थे। क्योंकि वह इस बात को मानने के लिए तैयार नही थे कि भगवान राम कभी माता सीता का त्याग भी कर सकते हैं। यही कारण है कि उन्होंने श्रीराम के राज्याभिषेक पर ही रामायण का समापन कर दिया था।

लोगों का भारी विरोध :

उस समय ‘रामायण’ सीरियल इतना लोकप्रिय हुआ था कि लोग यह जानना चाहते थे कि आखिर श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद क्या हुआ। यही कारण है कि लोगों को जब पता चला कि सीरियल यहीं समाप्त हो रहा है तो बवाल हो गया। वाल्मिकी समाज ने इस बात को लेकर विरोध शुरू किया कि वो लव कुश की कहानी क्यों नहीं दिखा रहे। आपको जानकारी हैरानी होगी कि यह मामला सड़क से लेकर संसद तक पहुंच गया था।

पीएमओ से आया कॉल :

लोगों का विरोध बढ़ता देख रामानंद सागर के पास पीएमओ से फ़ोन आया और उनसे लव कुश कांड पर शो बनाने के लिए कहा गया। इसके बाद रामानंद सागर लव कुश कांड की शूटिंग करने के लिए तैयार हुए और ‘उत्तर रामायण’ के नाम से उसका प्रसारण किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com