'रामायण' के सुग्रीव का निधन, राम-लक्ष्मण ने दी श्रृद्धांजलि

रामायण में सुग्रीव की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कलानी का आज निधन हो गया। निधन के खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
'रामायण' के सुग्रीव का निधन
'रामायण' के सुग्रीव का निधनSocial Media

राज एक्सप्रेस। इन दिनों देश में लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन के बीच रामानंद सागर का मशहूर सीरियल 'रामायण' का फिर से प्रसारण किया जा रहा है। यह शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसी बीच रामायण के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, रामायण में सुग्रीव की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कलानी का आज निधन हो गया। निधन के खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

अरुण गोविल ने दी श्रृद्धांजलि:

श्याम सुंदर कलानी के निधन अरुण गोविल ने उन्हें याद करते हुए श्रृद्धांजलि दी है। राम का अभिनय करने वाले अरुण गोविल ने उनके निधन पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "मिस्टर श्याम सुंदर के निधन की ख़बर सुनकर दुःखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

सुनील लहरी ने भी दी श्रृद्धांजलि:

वहीं 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने ट्वीट कर लिखा, "हमारे सहकलाकार जिन्होंने रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाई थी, उनके अचानक हुए निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ। ईश्वर उनके परिवार को दुःख के समय में संभलने की शक्ति दे और उनकी आत्मा को शांति दे।"

फिर दिखाया जा रहा है यह शो:

गौरतलब है कि, चर्चित टीवी शो रामायण का इन दिनों दूरदर्शन पर फिर से प्रसारण किया जा रहा है। ये शो रोज सुबह और रात को 9 बजे टीवी पर प्रसारित हो रहा है। पहले की तरह एक बार फिर से इस शो ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

'रामायण' के सुग्रीव का निधन
'रामायण' के सुग्रीव का निधनSocial Media

रामायण से की थी अभिनय की शुरुआत:

आपको बता दें कि, श्याम सुंदर कलानी ने अपने अभिनय आरंंभ रामायण से किया था। लेकिन इसके बाद वह अभिनय में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे। रामायण में सुग्रीव की भूमिका भगवान राम के वनवास के दौरान सामने आती है। वानर राज सुग्रीव रावण से युद्ध में राम की मदद करते हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com