'रामायण' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेम्स ऑफ थ्रोन्स को छोड़ा पीछे

पॉपुलर शो 'रामायण' टीआरपी के मामले हॉलीवुड का पॉपुलर शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से भी आगे निकल गया है।
'रामायण' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्डSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। रामानंद सागर द्वारा निर्देशित पॉपुलर शो 'रामायण' टीआरपी के मामले हॉलीवुड का पॉपुलर शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से भी आगे निकल गया है। खबरों के अनुसार, टीआरपी के मामले में रामायण 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से भी आगे निकल गया है।

आपको बता दें कि, यह दुनिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है। सीता की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया इस धारावाहिक को फिर से मिले प्यार को लेकर बहुत खुश हैं। उन्हें लगता है कि, 30 साल पहले का जादू एक बार फिर काम कर गया है।

दूरदर्शन चैनल ने किया ट्वीट:

बता दें, इस बात की जानकारी दूरदर्शन चैनल के आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट क गयी है। उन्होंने ट्वीट करते करते हुए लिखा, "वर्ल्ड रिकॉर्ड!! दुनिया भर में दूरदर्शन रिकॉर्ड व्यूअरशिप के साथ रामायण 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ शो दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला एंटरटेनमेंट शो बन गया है।" शो ने व्यूवरशिप के मामले में लोकप्रिय शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को पछाड़ दिया है।

दीपिका चिखलिया ने जाहिर की खुशी:

इस खबर से 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। दीपिका को इस बात की खुशी है कि, 'रामायण' ने एक विदेशी शो को पीछे छोड़ दिया है। IANS को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मैं इस खबर से बहुत खुश हूं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक ऐसा शो था जिसे हर किसी ने देखा था लेकिन अब 'रामायण' ने उसे भी पीछे छोड़ दिया है। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। ये जबरदस्त खबर है।

बताया सफलता के पीछे की वजह:

इस सफलता के पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "मैंने इसका उतना विश्लेषण नहीं किया है। मैं कोई ऐसी इंसान नहीं हूं, जो बैठकर इसका विश्लेषण करूं। एक चीज जो तुरंत मेरे दिमाग में आती है, वह ये कि इसकी हमेशा से एक कहानी व एक पृष्ठभूमि रही है। इसकी अपनी एक विरासत रही है। जब लोगों ने इसे देखना शुरू किया, तो मुझे मैसेज कर वे कहने लगे कि, अब हम भी इस विरासत व मैजिक का हिस्सा हैं।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com