लॉकडाउन में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च हुईं कनिका कपूर और रामायण

वेब सर्व‍िस प्रोवाइडर याहू ने एक लिस्ट जारी की है। सर्वे में लॉकडाउन के दौरान भारत में किन-किन चीजों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया, इसका ब्यौरा दिया गया है।
Ramayan and Kanika Kapoor
Ramayan and Kanika Kapoor Social Media

राज एक्सप्रेस। देशभर में कोरोना वायरस ने अपना पैर पसार लिया है। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसको लगभग एक महीने हो गए हैं।

इसी बीच याहू इंडिया पर ऑनलाइन सर्च ट्रेंड्स चौंका रहे हैं। वहीं मनोरंजन क्षेत्र की बात करें, तो रामानंद सागर की 'रामायण' टॉप एंटरटेनर रही। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली महिला सेलिब्रिटी बनीं।

सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाले सेलेब्रिटी:

प्री-लॉकडाउन चरण के दौरान की बात करें, तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा सर्च की गईं महिला सेलेब्रिटी बनीं, इसके बाद कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। यह आंकड़े तब बदल गए जब 'बेबीडॉल' गायिका कनिका कपूर लंदन से लौटीं और उनका 'कोविड-19' परीक्षण पॉजिटिव आया। बाद में वो क्वारंटीन में न रहने के कारण आलोचना की शिकार भी हुईं। जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों ने बैबीडॉल सिंगर के बारे में पढ़ना शुरू किया।

वहीं, मेल एक्टर्स में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत सर्च लिस्ट में सबसे ऊपर है।

रामायण बना नंबर वन:

वहीं शोज की बात करें, तो लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा रामायण को सर्च किया गया है। रामायण रातो रात एंटरटेनमेंट जगत के टॉप मोस्ट सर्च्ड शो में शामिल हो गया है। इसके अलावा टॉप-5 मोस्ट सर्च्ड एंटरटेनमेंट कंटेंट में हॉलीवुड फिल्म 'कॉन्टेजियन' भी शामिल है।

कोरोना वायरस को लेकर किया गया सबसे ज्यादा सर्च:

महामारी की तरफ फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई कीवर्ड......

-Covid-19 updates.

-Symptoms of Covid-19.

-Covid-19 treatment.

-Covid-19 death toll.

-live Covid-19 tracker.

-lockdown in India.

-vaccine for coronavirus.

-social distancing.

-Hydroxychloroquine for coronavirus.

वीडियो कॉलिंग सॉफ्टवेयर्स भी किये गए सर्च:

वीडियो कॉलिंग सॉफ्टवेयर्स को भी काफी सर्च किया गया। Zoom, Skype, Google Hangouts, Microsoft Teams और GoToMeeting टॉप-5 सॉफ्टवेयर की सर्च में रहे हैं।

इसके अलावा यूजर्स ने Amazon Prime, Netflix, Hotstar, Voot और Zee 5 जैसे विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को भी खूब सर्च किया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com