लॉकडाउन के कारण टली रणबीर-आलिया की शादी, दिसंबर में लेंगे फेरे

लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रणबीर कापूर और आलिया की शादी टाल दी गई है और अब यह शादी दिसंबर के महीने में मुंबई में होगी।
लॉकडाउन के कारण टली रणबीर-आलिया की शादी
लॉकडाउन के कारण टली रणबीर-आलिया की शादीSocial media

राज एक्सप्रेस। अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में हैं। खबरों के अनुसार, जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। इनकी शादी को लेकर एक नई खबर सामने आई है। बता दें कि, कोरोना लॉकडाउन की वजह से दोनों की शादी टाल दी गई है और अब यह शादी दिसंबर के महीने में मुंबई में होगी।

दिसंबर में होगी शादी:

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों सितारे दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबर है कि, शादी का फंक्शन 21 दिसबंर को शुरू होगा और 4 दिनों तक चलेगा। रणबीर के पिता ऋषि कपूर की सेहत अब ठीक है और इसीलिए अब इस रिश्ते को अगले पायदान पर ले जाने की तैयारियां अंदर ही अंदर शुरू हो गई हैं। हालांकि यह तारीख भी अभी पक्के तौर पर तय नहीं की गई है। बदल भी सकती है।

लॉकडाउन के बीच साथ में राह रहे है रणबीर-आलिया:

इन दिनों पूरे देश मे लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में रह रहे हैं। एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें रणबीर और आलिया नजर आ रहे थे। वीडियो में रणबीर कपूर का डॉग भी दिख रहा था। वीडियो देखकर फैन्स काफी खुश हुए थे और उन्हें वे क्यूट लव बर्ड्स बता रहे थे। रणबीर और आलिया भट्ट के इस वीडियो को खूब पसंद किया गया था।

ब्रेकअप की उड़ी खबरें:

आपको बता दें कि, हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई, जिसको आलिया भट्ट ने गलत बताया था।

कुछ दिनों पहले यानि 15 मार्च को आलिया ने अपनी बहन शाहीन भट्ट और अच्छी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के साथ अपना जन्मदिन मनाया और रणबीर कपूर इस मौके पर आलिया के साथ नहीं थे, तब से हर तरफ यहीं चर्चा हो रही है कि, आलिया-रणबीर अब अलग हो चुके हैं। इस खबर से दोनों के फैंस का दिल टूट गया था, लेकिन जब आलिया भट्ट ने इस खबर को खारिज कर दिया है, तब से उनके फैंस के बीच खुशी है।

इस फिल्म में आएंगे नजर:

वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com