दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल 2020 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा फिल्म समीक्षक राजीव मसंद ने किया है।
दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्टSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल 2020 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा फिल्म समीक्षक राजीव मसंद ने 7 फरवरी को ओपन पत्रिका में किया है। दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम बिताते हुए स्पॉट किए जाते हैं।

राजीव मसंद के कॉलम के अनुसार :

'ओपन' मैगजीन में राजीव मसंद के कॉलम के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने दो साल की रिलेशनशीप के बाद इस साल दिसबंर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, ये दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र जो 4 दिसबंर को रिलीज हो रही है के बाद शादी करेंगे।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, इन दोनों के परिवारों में इनकी शादी की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं, ताकी शादी की डेट तक सब कुछ अच्छे से अरेंजमेंट हो जाए और शादी निश्चित तारीख पर हो सके। परिवार वाले जल्द ही शादी की तारीख की घोषणा कर सकते हैं।

शुरू हो चुकी हैं शादी की तैयारियां :

उनकी शादी कथित तौर पर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज़ के बाद होगी, जो 4 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है, एक साथ उनकी पहली फिल्म भी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि, रणबीर और आलिया की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और उनके विस्तारित परिवारों को तारीख बचाने के लिए कहा गया है। पहले भी दोनों की शादी की खबरें उड़ चुकी हैं। कहा जा रहा था कि, ऋषि कपूर और नीतू कपूर दोनों ही आलिया-रणबीर की शादी करवाना चाहते हैं।

अरमान-अनीसा के रिसेप्शन में पहुंचे एक साथ :

इस हफ्ते की शुरुआत में, रणबीर और आलिया ने चचेरे भाई अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी की रिसेप्शन पार्टी में एक साथ पहुंचे। उनके साथ रणबीर की मां नीतू कपूर भी थीं। रणबीर जहां नीले रंग के कुर्ते में हैंडसम दिख रहे थे, वहीं आलिया भट्ट पिंक और ग्रीन कलर के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

View this post on Instagram

💕💫

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbirfanbase) on

यह कलाकार भी होंगे 'ब्रह्मास्त्र' में :

'ब्रह्मास्त्र' आगामी 2020 भारतीय हिंदी भाषा की सुपरहीरो फिल्म है, जिसे अयान मुखर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित किया गया है। इसमें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 4 दिसंबर 2010 को रिलीज होने वाली है।

'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग में व्यस्त हैं आलिया :

वहीं अगर आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वर्तमान में आलिया निर्देशक संजय लीला भंसाली की अपराध नाटक फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह एक माफिया लेडी की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा वह जल्द ही करण जौहर के ऐतिहासिक फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं, जिसमें करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com