नीतू कपूर-रणबीर कपूर ने रखी ऋषि कपूर की प्रेयर मीट, सामने आई तस्वीर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद आज ऋषि कपूर की पत्नी और बेटे ने उनके लिए प्रार्थना सभा रखी है।
Rishi Kapoor Prayer Meet
Rishi Kapoor Prayer MeetSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स के बीच गम का माहौल है। ऐसे में सभी कपूर परिवार को दिलासा दे रहे हैं और ऋषि की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। आज ऋषि कपूर की पत्नी और बेटे ने उनके लिए प्रार्थना सभा रखी है।

सामने आई ये तस्वीर:

आपको बता दें कि, रणबीर कपूर और नीतू कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों ऋषि कपूर की फूल चढ़ी तस्वीर के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना है और संतरी रंग की पगड़ी पहनी है, वहीं नीतू कपूर की बात करें तो वो सफेद सूट में दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि, ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार उसी दिन हुआ था, ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी शहर में मौजूद नहीं थीं। दिल्ली में रहने वाली रिद्धिमा शनिवार रात वाया रोड मुंबई पहुंची।

नीतू कपूर ने श्रद्धांजलि दी:

ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार शनिवार को उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर कर लिखा, "हमारी कहानी का अंत।" इसके साथ ही नीतू कपूर ने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं।

View this post on Instagram

End of our story ❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com