लव रंजन की अगली फिल्म, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर आएंगे नजर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर निर्माता लव रंजन की आगामी फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे। ऐसी चर्चा थी कि, फिल्म में रणबीर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ आएंगे नजर
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ आएंगे नजरSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर निर्माता लव रंजन की आगामी फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे। ऐसी चर्चा थी कि, फिल्म में रणबीर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। हालांकि, इस फिल्म में अब श्रद्धा कपूर को कास्ट कर लिया गया है।

तरण आदर्श ने दी जानकारी :

बता दें कि, फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने इस बात जानकारी दी है। फिल्म 26 मार्च, 2021 को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है। तरण आदर्श ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "IT'S OFFICIAL ... लव रंजन की अगली फिल्म में #RanbirKapoor और #ShraddhaKapoor [not titled yet] ... लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित ... 26 मार्च 2021 को रिलीज।"

'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेर' में बीजी है रणबीर कपूर :

फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग करेंगे। रणबीर कपूर फिलहाल फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ दीपिका भी शामिल थीं। हालांकि, कुछ असहमतियों के कारण, अजय देवगन ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। साथ ही दीपिका ने कुछ दिनों पहले लव रंजन से मुलाकात की थी। तब दीपिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। इसलिए, उनके प्रशंसकों ने सलाह दी कि, दीपिका को ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करना चाहिए।

श्रद्धा कपूर ने भी किया ट्वीट :

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर कहा है कि, वह लव रंजन की फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हैं। इन दिनों श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांस 3 डी' को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका, जिसे दर्शक पसंद कर रहें हैं।

पहली बार श्रद्धा कपूर-रणबीर की जोड़ी :

लव रंजन की फिल्म में पहली बार श्रद्धा कपूर, रणबीर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। एक साल पहले एक साक्षात्कार में श्रद्धा ने रणबीर के साथ काम करने को लेकर कहा था कि, मैं उनके साथ एक फिल्म करना पसंद करूंगी, लेकिन मुझे अभी तक उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला है। मुझे रणबीर के साथ एक फिल्म में काम करना अच्छा लगेगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com