किशोर कुमार की बॉयोपिक बनाएंगे अनुराग बासु, रणबीर हैं पहली पसंद

हाल ही में निर्देशक अनुराग बसु ने खुलासा किया है कि, वह जल्द ही किशोर कुमार की बायोपिक बनाने वाले हैं। बायोपिक में रणबीर अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
किशोर कुमार की बॉयोपिक बनाएंगे अनुराग बासु
किशोर कुमार की बॉयोपिक बनाएंगे अनुराग बासुSocial Media

राज एक्सप्रेस। अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग बासु और रणबीर कपूर ने बॉलीवुड को 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' जैसी अच्छी फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी ने बर्फी के रूप में एक बड़ी हिट दी थी, 'जग्गा जासूस' बॉक्‍स-ऑफिस पर छाप छोड़ने में असफल रही। हाल ही में निर्देशक अनुराग बसु ने खुलासा किया है कि, वह जल्द ही किशोर कुमार की बायोपिक बनाने वाले हैं। बायोपिक में रणबीर अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

किशोर कुमार की बॉयोपिक बनाएंगे अनुराग बासु :

आपको बता दें कि, अनुराग बासु दिग्गज संगीतकार किशोर कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्हों हाल ही में इसकी घोषणा की है। अनुराग बासु ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, वो किशोर कुमार के जीवन पर एक फिल्म बना रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि, रणबीर कपूर उनकी फिल्म में लीड रोल निभाएंगे और दोनों इसके लिए कमिटेड हैं।

लीड रोल में होंगे रणबीर :

अनुराग बासु ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'इस फिल्म के लिए मेरी पहली पसंद रणबीर कपूर हैं। निश्चित रूप से किशोर कुमार की बायोपिक बनेगी और रणबीर इस फिल्म में किशोर कुमार की भूमिका में दिखाई देंगे। अभी तक मेरे पास इसकी जानकारी नहीं है कि, फिल्म पर काम कब तक शुरू होगा। अनुराग ने यह भी खुलासा किया कि, भूमिका के लिए आरके उनकी पहली पसंद है।

रणबीर की आने वाली फिल्में :

फिलहाल रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 4 दिसंबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं 'शमशेरा' में रणबीर वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों से रणबीर कपूर को काफी उम्मीदें हैं, जिसके लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com