रानू मंडल की रियल लाइफ से रील लाइफ तक
रानू मंडल की रियल लाइफ से रील लाइफ तकSudha Choubey - RE

रातों रात स्टार बनी 'रानू मंडल' की रियल लाइफ से रील लाइफ तक का सफर

एक ही गाने से रातों-रात स्टार बनी रानू मंडल किसी परिचय की मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया रातों रात कैसे किसी आम इंसान की जिंदगी बदल देता है, इसका अच्छा उदाहरण रानू मंडल हैं।

राज एक्सप्रेस। एक ही गाने से रातों-रात स्टार बनी रानू मंडल किसी परिचय की मोहताज नहीं है। रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली रानू मंडल को जब से हिमेश रेशमिया ने गाने का मौका दिया है, तब से उनकी चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। रानू मंडल आज के समय में जाना-मानी स्टार हैं।

सलमान खान ने गिफ्ट किया घर :

सलमान खान को ऐसे ही नहीं बॉलीवुड का भाईजान कहा जाता है। अक्सर सलमान लोगों की मदद करते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि, स्टेशन पर अपने गाने से लोकप्रिय हुई रानू मंडल को सलमान खान ने घर खरीद कर उन्हें गिफ्ट किया है।

55 लाख का है ये घर:

सलमान खान ने रेनू को जो घर खरीद कर दिया उसकी कीमत 55 लाख बताई जा रही है साथ ही वो घर बहुत ही लक्ज़री है।यही नहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' में रानू को गाने का मौका दिया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी कोई जानकारी नहीं है कि, सलमान खान ने वाकई रानू की मदद की है या नहीं। रानू ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि, उनकी जिंदगी इस कदर बदल जाएगी। उनकी हुनर ने उन्हें यहां पहुंचाया है।

सलमान खान और रानू मंडल
सलमान खान और रानू मंडल Social Media

इस शख्स की वजह से हुई फेमस :

रेलवे स्टेशन पर रानू द्वारा गाया हुआ गाना 'एक प्यार का नगमा है' कुछ दिनों पहले सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाते हुए रानू नजर आई थी। रानू की जिंदगी को इस मुकाम तक लाने का पूरा श्रेय अतीन्द्र चक्रवर्ती को जाता है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर रानू का गाना गाते हुए वीडियो शूट किया था। ये वीडियो इतना वायरल हो गया कि, रातों- रात रानू स्टार बन गई। इसके बाद उनके पास गाना गाने के अनेको ऑफर आए। इस वीडियो के वायरल होते ही पूरे देश भर में रानू की तारीफ की जा रही है।

रानू मंडल और अतीन्द्र चक्रवर्ती
रानू मंडल और अतीन्द्र चक्रवर्ती Social Media

हिमेश ने दिया मौका:

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया रानू मंडल की आवाज सुनकर उनके आवाज के कायल हो गए और उन्होंने अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दिया है। हिमेश की अगली फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' आने वाली है। इस फिल्म में रानू ने 'तेरी मेरी कहानी' गाना गाया है, जो आज देश भर में फेमस हो गया है। इस गाने के बाद रानू मंडल की हर तरफ तारीफ हो रही है।

एक गाने के लिए मिली इतनी फीस:

बता दें कि, रानू मंडल द्वारा गाय हुआ गाना पूरे देश भर में फेमस हो गया है। इस एक गाने ने रानू की जिंदगी को बदल कर रख दिया है। खबरों के अनुसार, रानू को अपनी अगली फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के सांग 'तेरी मेरी कहानी' के लिए 6 से 7 लाख की फीस दी है।

वेस्ट बंगाल की रहने वाली हैं रानू :

बंगाल में नदिया जिले के राणाघाट की रहने वाली रानू मंडल आज जाना-माना चेहरा है। फेमस होने के बाद जब रानू से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, उनकी लाइफ दुःखो से भरी हुई है। रानू का पालन-पोषण उनकी चाची ने किया है। रानू ने कम उम्र में ही मां को खो दिया था। उनके पति के निधन के बाद उन्हें मुंबई छोड़ना पड़ा। रानू वेस्ट बंगाल की रहने वाली थी और उनकी शादी मुंबई के बाबुल मंडल से हुई थी। बाबू मंडल के निधन के बाद रानू वापस वेस्ट बंगाल आ गई और वही पर रहने लगीं। उनकी एक बेटी भी है, जिनका नाम साथी रॉय है। शादी के बाद उनकी बेटी साथी रॉय ने अपनी मां से दुरी बना ली और करीब 10 साल तक किसी भी तरह से अपनी मां रानू मंडल से कॉन्टेक्ट करने कोशिश नहीं की। रानू लता जी की बहुत बड़ी फैन हैं।

स्टेशन पर गाना गाकर करती थीं गुज़ारा :

आपको बता दें कि, रानू मंडल स्टेशन पर गाना गाकर अपना पेट पालती थीं। उन्हें कईयों ने गाना गाते हुए देखा भी, लेकिन अक्सर लोग उन्हें अनदेखा कर देते थे। रानू ने बताया कि, यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने गाना गाया हो। रानू जब 20 साल की थी तब वे एक क्लब के लिए गाना गाती थीं, उस समय रानू को रानू बॉबी के नाम से सब जानते थे, लेकिन उनके घरवालों को उनका गाना पसंद नहीं आया इसलिए उन्होंने सब बंद कर दिया।

रानू को मिले कई ऑफर :

रानू मंडल का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें इंडस्ट्री से कई ऑफर आने लगे हैं। उनके पास ऑफरों की लाइन लग गई है। उन्हें कई प्रोडक्शन से ऑफर आ रहें हैं। वीडियो वायरल होने के बाद रानू को रेडियो, फिल्म प्रोडक्शन हाउस बंगाल के लोकल क्लबों और केरल के एक लोकहितकारी संगठन से गाने के लिए कई ऑफर आए। इसके अलावा एक बंगाली बैंड में भी उनसे स्टेज शो के लिए संपर्क किया है। अतीन्द्र चक्रवर्ती ने बताया कि, रानू स्टेज पर गाना गाती हुई भी दिख सकती हैं। रानू को मुंबई में एक रियलिटी शो में भी गाने का ऑफर आया है। रानू को कोलकाता, केरल, मुंबई के साथ-साथ बांग्ला देश से भी गाने का ऑफर मिला है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कदम रख सकती हैं रानू मंडल :

बॉलीवुड से गाने का ऑफर मिलने के बाद रानू को अब भोजपुरी इंडस्ट्री से भी ऑफर मिलने वाला है। भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू चाहते हैं कि, उनकी फिल्म के लिए रानू एक गाना रिकार्ड करें। भोजपुरी एक्टर प्रदीप ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा- हमारे देश में एक कमाल की गायिका हैं। मैं रानू मंडल जी का गाना सुनने के बाद उनका फैन हो गया हूं। मैं और पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री चाहती है कि, रानू जी हमारे लिए गाना गाएं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com