भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेकर एनिवर्सरी मना रहे हैं 'दीपवीर'

बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को पूरे एक साल हो गए। शादी का एक साल पूरे होने पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे।
भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेकर एनिवर्सरी मना रहे हैं दीपवीर
भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेकर एनिवर्सरी मना रहे हैं दीपवीरSocial Media

हाइलाइट्स :

  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को हुए पूरे एक साल।

  • शादी के एक साल पूरे होने पर भगवान के दर्शन करने पहुंचे दीपिका-रणवीर।

  • तस्वीरें हो रही हैं वायरल।

  • परिवार वाले भी दिखे साथ।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर अपने अलग फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। दोनों ने आज ही के दिन इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी। आज उनकी शादी को पूरा एक साल हो गया है। शादी का एक साल पूरा होने पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे।

तस्वीरें हो रही हैं वायरल :

बता दें कि, तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस दौरान कपल ने पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर भगवान का आशीर्वाद लिया। तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर दोनों अपने परिवार के साथ पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मंदिर में दर्शन करने के बाद दीप-वीर ने मीडिया को पोज दिए। साथ ही अपने फैंस से भी मिले।

न्यूली मैरिड कपल के लुक में दिखे दीपवीर :

तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर में दोनों ही न्यूली मैरिड कपल के लुक में दिखाई दिए। इस खास मौके पर लाल रंग की साड़ी, मंगलसूत्र, हैवी ज्यूलरी और सिंदूर लगाए दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रणवीर सिंह ने इस दौरान ऑफ वाइट कुर्ता पायजामा पहना। साथ ही गोल्डन एम्ब्रॉइडी वाली जैकेट ने उनके लुक को कंप्लीट किया।

तिरूपति के यहां जाने का प्लान :

रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका और रणवीर 14 नवंबर को तिरूपति और पद्मावति के दर्शन करने के बाद 15 नवंबर को परिवार के साथ ही स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए अमृतसर रवाना हो जाएंगे। वहीं 15 तारीख को ही मुंबई वापस आ जाएंगे।

यहाँ हुई थी दीपिका-रणवीर की शादी :

लवबर्ड्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के एक साल पूरे हो गए। बता दें कि, पिछले साल 2018 में 'इटली के लेक कोमो में विला डेल बलबेल्लो' में एक निजी शादी में बहुत ज्यादा प्यार करने वाले जोड़े की शादी हुई। शादी समारोह दो दिनों के लिए 14 नवंबर और 15 नवंबर को आयोजित किया गया था। दोनों संस्कृतियों के सम्मान के लिए इस जोड़े ने कोंकणी और सिंधी शैली की शादियों में शादी की।

शादी में ऐसा था दीपवीर का लुक :

दीपिका ने सिंधी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था और रणवीर लाल शेरवानी में नजर आए थे। दीपिका के मंत्र लिखे दुपट्टे की खूब चर्चा हुई थी। इस लहंगे को सब्यसांची ने डिजाइन किया था। वहीं, दीपिका ने सिंधी रीती रिवाज शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था और रणवीर लाल शेरवानी में नजर आए थे। दीपिका के दुपट्टे पर लिखे मंत्र की खूब चर्चा हुई थी। इस लहंगे को सब्यसांची ने डिजाइन किया था।

लंबे समय तक किया एक दूसरे को डेट :

आपको बता दें कि, दीपिका और रणवीर ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद शादी की। शादी से पहले दीपिका और रणवीर ने करीब पांच साल एक-दूसरे को डेट किया था उसके बाद फाइनली साल 2018 में शादी की।

फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं दीपवीर :

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने अलग ही फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। अक्सर दोनों को हवाई अड्डे पर देखा जाता है और हमेशा उनका फैशन फैंस को प्रभावित करता है। फैंस उनके सभी लुक से प्यार करते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं कई बार एक दूसरे की टांग खिचाईं करते भी दोनों नजर आते हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co