आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी'में हो सकती है रणवीर सिंह की एंट्री

आलिया भट्ट अपनी आने वाली 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि, फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री हुई है।
Ranveer Singh and Alia Bhatt
Ranveer Singh and Alia BhattSocial Media

आलिया भट्ट अपनी आने वाली 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। फिल्म की जबसे घोषणा की गई है, तबसे आलिया के फैंस उन्हें 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के किरदार में देखने के लिए बेसब्र है। खुद आलिया भी डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ पहली बार काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' विख्यात उपान्यसकार हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' के एक चैप्टर पर आधारित है। फिल्म के फर्स्टलुक ने भी सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा। आलिया भट्ट के फैंस फिल्म के रिलीज होने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रणवीर सिंह भी फिल्म के हिस्सा:

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एंट्री हो सकती है। सूत्रों की मानें, तो डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह को एक कैमियो ऑफर किया है। सुनने में आ रहा है कि, उन्होंने इस रोल के लिए मना नहीं किया। वहीं फिल्म में रणवीर सिंह का जबरदस्त किरदार है। हालांकि अभी तक रणवीर सिंह की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सूत्र ने आगे कहा, "आलिया और रणवीर सिंह ने फिल्म 'गली बॉय' में एक साथ बेहतरीन काम किया था। इसलिए रणवीर सिंह के पास इसे मना नहीं करने का कोई विकल्प नहीं था।" हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अगर रिपोर्ट सही साबित हुई, तो आलिया भट्ट और रणवीर सिंह 'गंगूबाई काठियावाड़ी' दूसरी फिल्म होगी। इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।

ये कलाकार भी आएंगे नजर:

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में केवल रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि अजय देवगन और इमरान हाशमी का भी कैमियो होगा। कुछ दिनों पहले सामने आई रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई थी कि, संजय लीला भंसाली ने इन दोनों कलाकारों से भी फिल्म के बारे में बात की है। बताया जा रहा है कि, इमरान हाशमी ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी भी कर दी है और अजय देवगन जल्द ही गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए शूटिंग करेंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com