रणवीर शौरी के पिता KD शौरी का 92 में निधन, फिल्ममेकर के तौर पर मिली पहचान

‘लूटकेस’ फिल्म के जाने-माने अभिनेता रणवीर शौरी के पिता KD शौरी का आज शनिवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें बतौर फिल्ममेकर भी पहचान मिली है। शौरी परिवार में दुःख का माहौल है।
रणवीर शौरी के पिता और फिल्ममेकर KD शौरी का 92 साल में निधन
रणवीर शौरी के पिता और फिल्ममेकर KD शौरी का 92 साल में निधन Social Media

राज एक्सप्रेस। भारत में कोरोना की एंट्री से अब तक बॉलीवुड के कई सितारों और उनके रिश्तेदारों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब बॉलीवुड के पॉपुलर जाने-माने अभिनेता रणवीर शौरी के पिता और फ़िल्म निर्देशक KD शौरी के निधन की खबर सामने आ गई है। उनका पूरा नाम कृष्ण देव शौरी था। हालांकि, उनकी मौत कोरोना के चलते नहीं हुई है। पिता की मृत्यु की जानकारी अभिनेता रणवीर ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट ट्वीट कर दी है। उनके पिता के निधन से पूरा शौरी परिवार शोक में है। हालांकि, उन्होंने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा है।

रणवीर शौरी के पिता का निधन :

‘खोसला का घोसला’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘भेजा फ्राई’ और ‘लूटकेस’ जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता रणवीर शौरी के पिता KD शौरी (कृष्ण देव शौरी) का 92 साल की उम्र में शुक्रवार की रात निधन हो गया। जिसकी सूचना उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर और इंस्टाग्राम के द्वारा दी है। वह अपने अंतिम दिनों में अपने बच्चों एवं नाती-पोते के साथ अपने घर पर ही थे। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि,

‘‘मेरे प्रिय पिता कृष्ण देव शौरी का 92 वर्ष की आयु में कल रात निधन हो गया। उनके अंतिम समय में उनके बच्चे एवं नाती-पोते उनके साथ थे। वह अपने पीछे बेहतरीन यादें और कई प्रशंसकों को छोड़कर गए हैं। मैंने अपनी प्रेरणा एवं सुरक्षा के सबसे बड़े स्रोत को खो दिया।’’

रणवीर शौरी, अभिनेता

फिल्म मेकर के तौर पर मिली पहचान :

बताते चलें, अभिनेता रणवीर शौरी के पिता कृष्ण देव शौरी को ज्यादातर लोग केडी शौरी के नाम से ही जानते थे। वह एक फिल्म मेकर (फिल्म निर्माता) थे। उन्हें इंडस्ट्री में फिल्म मेकरके तौर पर पहचान मिली। उन्होंने 1970 और 80 के दशक में जिंदा दिल, बे-रहम, बद और बदनाम जैसी फ़िल्में बनाई थी। उन्होंने 1988 में आई फिल्म महा-युद्ध का निर्देशन किया भी था, जिसमें गुलशन ग्रोवर, मुकेश खन्ना, कादर खान और परेश रावल जैसे कलाकार थे। इसके अलावा बहुत कम लोग जानते हैं कि, उन्होंने अपनी ही दो फिल्मों में जज के रूप में कैमियो भी किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com