Bigg Boss 15 : नए सीजन में नजर आ सकती है 'रिया चक्रवर्ती'

पिछले साल सुशांत की मौत के बाद लगातार सुर्खियों में बनी रहने वाली रिया चक्रवर्ती का नाम रियलिटी शो Bigg Boss से जोड़ा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि, रिया चक्रवर्ती Bigg Boss 15 में नजर आ सकती है।
Bigg Boss 15 : नए सीजन में नजर आ सकती है 'रिया चक्रवर्ती'
Bigg Boss 15 : नए सीजन में नजर आ सकती है 'रिया चक्रवर्ती'Syed Dabeer Hussain - RE

Bigg Boss 15 : पिछले साल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार सुर्खियों में बनी रहने वाली रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार उनका नाम कलर्स चैनल के पॉपुलर रियलिटी शो Bigg Boss से जोड़ा जा रहा है। जी हां, ऐसा माना जा रहा है कि, रिया चक्रवर्ती 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में नजर आ सकती हैं।

Bigg Boss 15 में नजर आ सकती हैं रिया :

दरअसल, जल्द ही कलर्स चैनल का पॉपुलर रियलिटी शो 'Bigg Boss 15' शुरू होने वाला है। इस शो के फैंस को कंटेस्टेंट्स के नाम जानने को लेकर काफी उत्सुकता है। बीते दिन इस शो के नए सीजन में नजर आने वाले चार कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए थे। वहीं, अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, रिया चक्रवर्ती इस नए सीजन यानी Bigg Boss 15 का हिस्सा हो सकती हैं। ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि, पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती बिग बॉस की फॉर्मर कंटेस्टेंट दलजीत कौर एक ही स्टूडियो के बाहर स्पॉट की गईं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, रिया चक्रवर्ती भी शो का हिस्सा बन सकती हैं।

रिया चक्रवर्ती ने नहीं दी कोई जानकारी :

बताते चलें, रिया चक्रवर्ती के स्टूडियो के बाहर स्पॉट किए जाने के बाद से ही इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। खबर तो यह भी है कि, हो सकता है रिया ओपनिंग नाइट में परफॉर्म करें। कुछ लोगों का मानना यह भी है कि, हो सकता है स्टूडियो के बाहर रिया का दिखना सिर्फ एक इत्तेफाक हो और वह इस शो में कही नजर नहीं आने वाली हों। खैर अब इस राज़ का खुलासा तो Bigg Boss 15 के सभी कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने और शो के शुरू होने के बाद ही हो सकेगा, लेकिन आपको बता दें रिया स्टूडियों के बाहर मुंह पर मास्क लगाए कैजुअल लुक में नजर आईं थी।

गौरतलब है कि, रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ अगले महीने 2 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। यानी कुछ ही दिनों में इस राज से पर्दा हट जाएगा कि रिया इस घर का हिस्सा बनने वाली है या नहीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com