ऋषि कपूर के निधन के 2 दिन बाद बेटी रिद्धिमा पहुंचीं घर, देखें तस्वीर

रिद्धिमा बीती रात अपने घर पहुंचीं। इस वक्त उनकी बेटी भी साथ थीं। दोनों के घर पहुंचने की फोटोज सामने आई हैं।
ऋषि कपूर के निधन के 2 दिन बाद बेटी रिद्धिमा पहुंचीं घर
ऋषि कपूर के निधन के 2 दिन बाद बेटी रिद्धिमा पहुंचीं घरSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार (30 अप्रैल) को निधन हो गया और इसी दिन उनका अंतिम संस्कार भी किया। ऋषि की बेटी रिद्धिमा दिल्ली में होने के कारण पापा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं। उन्हें बढ़ी मुश्किल से बाय रोड मुंबई आने की इजाजत मिली थी। वे 1400 किमी का रास्ता तय कर शनिवार देर रात मुंबई पहुंच चुकी हैं।

रिद्धिमा बीती रात अपने घर पहुंचीं। इस वक्त उनकी बेटी भी साथ थीं। दोनों के घर पहुंचने की फोटोज सामने आई हैं। रिद्धिमा और उनकी बेटी ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। देर रात घर पहुंचते ही रिद्धिमा मम्मी नीतू के गले लगकर खूब रोई। इस मौके पर मौजूद भाई रणबीर भी अपने आप पर काबू नहीं रख पाए और फूट-फूटकर रोने लगे।

वीडियो कॉल पर की अंतिम दर्शन:

लॉकडाउन के कारण पिता की अंतिम विदाई में नहीं पहुंच पाईं। लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा कपूर को पिता ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन वीडियो कॉल के जरिए ही करने पड़े। अब आखिरकार रिद्धिमा कपूर साहनी अपने परिवार का साथ देने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

वायरल हो रही है ये तस्वीर:

बता दें कि, सामने आए इस फोटो में ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपनी बेटी समारा संग चलती नजर आ रही हैं। रिद्धिमा कपूर पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं और वह दिल्ली में अपने पति भरत साहनी और बेटी के साथ रहती हैं।

रिद्धिमा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट:

बता दें कि, ऋष‍ि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा ने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा था, "पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। मैं आपको हर रोज मिस करूंगी। आपके फेस टाइम कॉल्स मिस करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती। आपसे दोबारा मिलूंगी पापा।" खबर है कि, जब ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने लगी और उनका सभी बॉडी पार्ट्स काम करना बंद करने लगा तो नीतू ने रणबीर से बेटी रिद्धिमा कपूर को फोन लगाने को कहा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co