रिद्धिमा कपूर ने शेयर की रणबीर कपूर, नीतू कपूर, समारा संग ये तस्वीर

ऋद्धिमा कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऋद्धिमा के साथ रणबीर कपूर, नीतू कपूर, समारा नजर आ रहे हैं।
रिद्धिमा कपूर ने शेयर की रणबीर कपूर, नीतू कपूर, समारा संग ये तस्वीर
रिद्धिमा कपूर ने शेयर की रणबीर कपूर, नीतू कपूर, समारा संग ये तस्वीरSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी ऋद्धिमा कपूर साहनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऋद्धिमा कपूर के साथ भाई रणबीर कपूर, मां नीतू कपूर और बेटी समारा एक साथ नजर रहे हैं।

शेयर की ये तस्वीर:

ऋद्धिमा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में रणबीर उनके पालतू कुत्ते को पकड़े हुए हैं, वहीं नीतू कपूर ऋद्धिमा कपूर साहनी के बगल में खड़ी हैं। रणबीर की भतीजी समारा भी फोटो में दिख रही हैं, गुलाबी रंग के हेयरबैंड में समारा काफी क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर में पूरा परिवार मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

बता दें कि, रिद्धिमा ने अपने पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद अपने परिवार के साथ दिल्ली से मुंबई तक सड़क मार्ग से यात्रा की। उनके साथ पति भरत तख्तानी और बेटी समारा भी थीं। ऋषी कपूर को 2018 में अभिनेता को ल्यूकेमिया जैसी बीमारी का पता चला था और उसके इलाज के लिए नीतू कपूर के साथ अमेरिका की यात्रा की। सितंबर 2019 में वे भारत लौट आए।

प्रार्थना सभा के आयोजन में हुए शामिल:

कुछ दिनों पहले, परिवार ने उनके निधन के 13 वें दिन उनके निवास पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया। रणबीर, नीतू और रिद्धिमा के अलावा, इसमें आलिया भट्ट और श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, रणधीर कपूर, बबीता कपूर, करिश्मा कपूर, अरमान, अधार जैन, रीमा जैन, और अनीसा मल्होत्रा ​​सहित परिवार के सदस्य शामिल थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com