बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अकसर सोशल मीडिया के जरिए अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर अकाउंट पर एक बूढ़ी महिला का वीडियो शेयर किया है, जो सड़कों पर डंडों की मदद से जबरदस्त करतब दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस महिला का वीडियो शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने लोगों से उनकी कॉन्टेक्ट डिटेल भी मांगी।
कैसा है वीडियो :
रितेश देशमुख द्वारा शेयर किए इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला सड़कों पर करतब दिखा रही हैं। वे बैंबू स्टिक के जरिए ऐसे-ऐसे स्टंट कर रही हैं कि, हर कोई हैरान रह गया है। वो पैसों के लिए इस उम्र में भी ये सब करने को मजबूर हैं, लेकिन महिला की लगन, मेहतन देख हर कोई उन पर गर्व महसूस कर रहा है। सभी जगह महिला की हिम्मत और टैलेंट की तारीफ की जा रही है। हर कोई सोशल मीडिया पर महिला को वॉरियर आजी मां कहकर बुला रहें हैं।
बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख के रूप में अपना एक और फैन मिल गया है। रितेश ने सोशल मीडिया पर ना सिर्फ इस बुजुर्ग महिला की तारीफ की है, बल्कि उनकी मदद को भी आगे आए हैं। रितेश ने सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो शेयर कर उनके बारे में जानकारी मांगी, एक्टर अपने काम में सफल भी रहे। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि, उनकी टीम ने इस महिला से संपर्क साध लिया है। अब देखना ये है कि, रितेश देशमुख इस महिला की किस तरह से मदद करते हैं।
मिल गई वॉरियर आजी मां की डिटेल :
रितेश देशमुख ने इस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "वॉरियर आजी मां क्या कोई मुझे इनसे जुड़ी जानकारी दे सकता है।" अब रितेश को जब वॉरियर आजी की डीटेल मिल गई है, तो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की भी जानकारी दी है।
रितेश देशमुख ने इस संबंध में अपडेट देते हुए लिखा है, "बहुत-बहुत शुक्रिया, वॉरियर आजी मां से हमारा संपर्क हो गया है, अविश्वसनीय कहानी।"
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।