एक्टर रोहित रॉय को रजनीकांत को लेकर मजाक करना पड़ा भारी, हुए ट्रोल

रोहित रॉय ने हाल ही में रजनीकांत को लेकर एक मजाक किया, जिसके बाद रजनीकांत के फैंस रोहित के खिलाफ हो गए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक्टर रोहित रॉय को रजनीकांत को लेकर मजाक करना पड़ा भारी
एक्टर रोहित रॉय को रजनीकांत को लेकर मजाक करना पड़ा भारीSocial Media

एक्टर रोहित रॉय इन दिनों अपने द्वारा शेयर किए गए पोस्ट की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रोहित रॉय ने रजनीकांत को लेकर एक मजाक किया, जिसके बाद रजनीकांत के फैंस रोहित के खिलाफ हो गए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

क्या है मामला:

रोहित ने अपने सोशल मीडिया में एक ऐसा मीम शेयर कर दिया, जिसमें थलाइवा यानी रजनीकांत को कोरोना वायरस पॉजिटिव बताया गया ह। दरअसल, अपने एक मजाकिया पोस्ट में रोहित रॉय ने लिखा कि, "रजनीकांत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं अब खुद कोरोना को क्वारंटाइन होना पड़ेगा।" ये पोस्ट रजनीकांत के फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। उन्होंने रोहित को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू किया।

रोहित ने शेयर की पोस्ट:

अभिनेता रोहित ने इस पोस्‍ट को शेयर करते हुए लिखा है, "चलिए इस नामुराद कोरोना को हराएं। काम से घर लौटते वक्त सुरक्षा का विशेष खयाल रखें। अपना मास्क जरूर पहने और अपने हाथों को लगातार धोते रहें और सैनिटाइजर लगाते रहें। यह वायरस हमें प्रभावित नहीं कर सकता जब तक हम खुद इसे ना प्रभावित करने दें।"

एक्टर ने दी सफाई:

बता दें कि, उनके इस पोस्ट से रजनीकांत के फैंस नाराज हो गए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि रोहित को मामले पर सफाई देनी पड़ी। हालांकि उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट नहीं किया है। उन्होंने लिखा, "साथ‌ियो आराम से रहिए। इस बात पर ज्यादा चिड़चिड़ा होने की जरूरत नहीं है। इसे एक जोक तरह ही लें। इसके बाद भी माफी चाहता हूं अगर मेरा टेस्ट खराब है। ये रजनी सर के ऊपर बनने वाले किसी दूसरे जोक्स की तरह ही है। मेरा उद्देश्य केवल लोगों को हंसाना था।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com