विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद ट्विटर पर छा गए रोहित शेट्टी, ये है वजह

Vikas Dubey Encounter: इस खबर के बाद अचानक ट्व‍िटर पर बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी का नाम ट्रेंड करने लगा।
Rohit Shetty, Vikas Dubey Encounter
Rohit Shetty, Vikas Dubey EncounterSocial Media

Vikas Dubey Encounter: कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। उज्जैन से वापस कानपुर ले जाते समय एक हादसा हुआ और इस हादसे में एसटीएफ की गाड़ी पलट गई, जिसमें विकास दुबे बैठा था। बताया जा रहा है कि, इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। इस खबर के बाद अचानक ट्व‍िटर पर बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी का नाम ट्रेंड करने लगा।

दरअसल, रोहित शेट्टी की फिल्म में ज्यादातर पुलिस और गुंडों के बीच भ‍िड़ंत दिखाई गई है, जिसमें एनकाउंटर्स के भी सीन मौजूद होते हैं। यही वजह है क‍ि, लोग विकास दुबे एनकाउंटर को रोहित शेट्टी की फिल्म के एक्शन सीन जैसा होने के कारण उन्हें सोशल मीड‍िया पर ट्रेंड करवा रहे हैं।

यूजर ने लिखा:

एक यूजर ने लिखा है, "एनकाउंटर स्टोरी फिल्म की तरह है। पुलिस को फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखनी चाहिए। रोहित शेट्टी लोकेशन को जानना चाहते हैं।" #VikasDubeyEncounter

एक यूजर ने लिखा, "अब रोहित शेट्टी कह रहे होंगे-ये तो मेरी वाली स्क्र‍िप्ट है।"

वहीं, दूसरे यूजर ने विकास दुबे एनकाउंटर से जुड़ी फोटो शेयर की है, इसमें उसे ले जाए जाने वाली गाड़ी के एक्सीडेंट को देखा जा सकता है। यूजर ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'जिस तरह से कार पलटी है, मैं सोच रहा हूं रोहित शेट्टी को इस स्क्र‍िप्ट के लिए बुलाया गया था।"

साथ ही दूसरे यूजर ने रोहित शेट्टी के साथ-साथ डायरेक्टर अनुराग कश्यप का भी नाम लेते हुए लिखा, "विकास दुबे पर फिल्म बनी तो रोहित शेट्टी उसे फिल्म में विलेन बनाएगा और अगर उसे हीरो बनाया गया तो वह फिल्म अनुराग कश्यप बनाएगा।"

रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर रोहित शेट्टी की फिल्मों की बात करे, तो डायरेक्टर ने अब तक बॉलीवुड को कई एक्शन हिट मूवीज दी हैं। अजय देवगन की 'सिंघम', रणवीर सिंह की 'सिंबा' ऐसी फिल्में हैं, जिसमें एक्शन्स का डोज भरा हुआ है और पुलिस एनकाउंटर को दिखाया गया है। उनकी आने वाली फिल्मों में अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' भी है। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन भी अहम किरदार में हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म इस साल मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण टाल दी गई। हालात सामान्य होने के बाद थियेटर्स में यह फिल्म रिलीज की जाएगी।

ऐसे हुआ विकास दुबे का एनकाउंटर:

गैंगस्टर विकास दुबे का शुक्रवार सुबह एनकाउंटर कर दिया गया। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, शुक्रवार सुबह जब STF विकास दुबे को गाड़ी में लेकर जा रही थी, तब एक दुर्घटना के बाद गाड़ी पलट गई और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। बताया जा रहा कि, विकास ने पुलिस का हथियार भी छीना था। उसी की जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे को मार दिया गया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com