यूपी के बाद अब दिल्ली में टैक्स फ्री हुई 'सांड की आंख'

राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बाद अब 'सांड की आंख' को दिल्ली में भी टैक्स फ्री कर दिया। इस फिल्म में तापसी पन्नू व भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं।
दिल्ली में टैक्स फ्री हुई 'सांड की आंख'
दिल्ली में टैक्स फ्री हुई 'सांड की आंख'Social Media

राज एक्सप्रेस। यूपी सरकार और राजस्थान के बाद अब राजधानी दिल्ली सरकार ने भी फिल्म 'सांड की आंख' को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की सांड की आंख फिल्म से दोनों एक्ट्रेस एक साथ अपने अभिनय का जलवा बिखेर रही हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर फिल्म को टैक्स फ्री की जाने की जानकारी दी।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी:

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर पर लिखा, "दिल्ली सरकार ने तापसी और भूमि की फिल्म को दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया है। एक सपने की ताकत, सामाजिक सांस्कृतिक बंधनों के बावजूद उसे पूरा करने की ललक क्या होती है। फिल्म का यह संदेश हर उम्र, जेंडर और परिदृश्य के लोगों तक पहुंचना चाहिए।"

तापसी पन्नू ने केजरीवाल को दिया धन्यवाद:

तापसी पन्नू ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली में फिल्म 'सांड की आंख' टैक्स फ्री करने के लिए शुक्रिया कहा। कुछ समय पहले ही योगी सरकार ने उत्तरप्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया था, जबकि उत्तरप्रदेश से पहले ही फिल्म राजस्थान में कर मुक्त की जा चुकी है।

फिल्म की कहानी:

बता दें कि, फिल्म शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में तापसी पन्नू व भूमि पेडनेकर ने चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर नाम की दो बुजुर्ग महिला शूटर्स का रोल प्ले किया है। फिल्म 25 अक्टूबर यानी शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है।

3 बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर:

'हाउसफुल 4', 'मेड इन चाइना', 'सांड की आंख' एक साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ रही हैं। 'हाउसफुल 4' की बात करें तो इस फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी निगेटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। कई लोगों ने इस फिल्म को बेहद खराब बताया है। हालांकि इसे कुछ लोग पसंद भी कर रहे हैं। इस फिल्म में कॉमेडी और पुनर्जन्म के कॉन्सेप्ट को मिक्स करके दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की गई है। हालांकि अब तो इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा इसे कितने दर्शक मिल रहे हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com