'सांड की आंख' राजस्थान में हुई टैक्स फ्री

'सांड की आंख' फिल्म के टैक्स फ्री होने की आधिकारिक घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ऑफिशियल आईडी पर हुई थी।
'सांड की आंख' राजस्थान में हुई टैक्स फ्री
'सांड की आंख' राजस्थान में हुई टैक्स फ्रीSudha Choubey - RE

हाइलाइट्स :

  • दीवाली के मौके पर रिलीज होगी 'सांड की आंख'

  • राजस्थान में टैक्स फ्री

  • लीड रोल में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू

  • टैक्स फ्री करने का फायदा

राज एक्सप्रेस। दिवाली के मौके पर प्रदर्शित हो रही फिल्म 'सांड की आंख' को राजस्थान में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। यह फिल्म शार्पशूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में लीड रोल में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू नजर आएंगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की ऑफिशियल घोषणा :

फिल्म के टैक्स फ्री होने की आधिकारिक घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ऑफिशियल आईडी पर हुई थी।

पोस्ट में लिखा गया है, "राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों पर महिला सशक्तिकरण और खेल पर आधारित फिल्म 'सांड की आंख' की स्क्रीनिंग से एसजीएसटी को छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।"

चंद्रो तोमर ने किया धन्यवाद :

चंद्रो तोमर ने भी सीएम अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया और पोस्ट किया, "राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का धन्यवाद।"

तापसी पन्नू ने भी किया ट्वीट :

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी सीएमओ के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है, "आपका बहुत-बहुत शुक्रिया सर। इस कदम से हमारे उत्साह और साहस में बढ़ोत्तरी हुई है, जो हमें सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगी। इस यात्रा में आपका यह समर्थन बहुत अहमियत रखता है।"

टैक्स फ्री करने का फायदा :

फिल्म के टैक्स फ्री होने से फिल्म की कहानी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। सूत्रों से यह भी पता चला है कि, आने वाले दिनों में यह फिल्म उत्तरप्रदेश में भी टैक्स फ्री हो सकती है।

इस दिन होगी रिलीज :

रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'सांड की आँख', अनुराग कश्यप, निधि परमार, चॉक एंड चीज़ फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई हैं। बता दें कि, यह फिल्म 25 अक्टूबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com