सोनू निगम के सपोर्ट में आए म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट, कही यह बात

सिंगर सोनू निगम ने म्यूजिक माफिया पर जमकर निशाना साधा था, जिसके बाद उनका कई लोगों ने सपोर्ट किया है। अब इसी लिस्ट में कपोजर सलीम मर्चेंट का नाम भी जुड़ गया है।
सोनू निगम न्यूज़
सोनू निगम न्यूज़Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में फिर नेपोटिज्म मुद्दे को लेकर बहस छिड़ गयी है। ऐसे में हाल ही में सिंगर सोनू निगम ने भी म्यूजिक माफिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया है कि, म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर्स का शोषण किया जाता है। वहीं, सिंगर मोनाली ठाकुर ने कहा कि, टैलेंटेड म्यूजिशियंस को चींटी की तरह कुचल दिया जाता है। अब इसी लिस्ट में सिंगर-कपोजर सलीम मर्चेंट का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में सलीम मर्चेंट ने फिल्म इंडस्ट्री में चल रही मनमानी को उजागर किया है।

सलीम मर्चेंट ने कही यह बात:

सलीम मर्चेंट ने सोनू की बात को सच बताते हुए एक इंटरव्‍यू में कहा, "सिंगर्स ही नहीं, कंपोजर्स भी मुश्क‍िल समय से गुजर रहे हैं। सोनू जिन रिकॉर्ड लेबल्स की बात कर रहे हैं, वह कुछ चुनिंदा म्यूजिक डायरेक्टर्स और सिंगर्स के साथ ही काम करते हैं। इसके लिए वे उन आर्ट‍िस्ट्स को साइन कर चुके हैं। यह कंपोजर्स भी मुश्क‍िल समय से गुजर रहे हैं।बात सही है कि, इंडस्‍ट्री में जिनके साथ लेबल्स काम करते हैं, उन आर्ट‍िस्ट्स और कंपोजर्स को बढ़ावा मिलता है।"

उन्‍होंने जो भी कहा, वह सच है.....

सलीम ने इंटरव्यू में आगे कहा, "मेरे जैसे कई कंपोजर्स हैं, जो किसी फिल्म में सिर्फ एक गाने तक सिमटकर नहीं रहना चाहते हैं, लेक‍िन वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो रिकॉर्ड लेबल्स के नियम-कानून के साथ कंफर्टेबल होते हैं और फिल्म में एक गाना कर लेते हैं। सोनू निगम ने कुछ गलत नहीं कहा है। उन्‍होंने जो भी कहा, वह सच है।"

कई ऐसे सिंगर्स हैं, जो पहले बुलाए जाते हैं और बाद में उन्हें हटा दिया जाता है। ऐसे कई डायरेक्टर्स हैं जो हमारे जैसे कंपोजर्स के साथ काम करना चाहते हैं, पर रिकॉर्ड लेबल्स की शर्तों की वजह से वे हमारे साथ काम नहीं कर पाते हैं।"

ये है मामला:

गौरतलब है कि, सोनू निगम ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद छिड़ी नेपोट‍िज्म की बहस पर अपनी राय साझा की थी। उन्होंने कहा था कि, म्यूजिक इंडस्ट्री में बॉलीवुड से भी बड़ा माफ‍िया है। यहां सिंगर्स के साथ गलत होता है। उन्हें एक ही गाने को कई बार गवाया जाता है और फिर उन्हें उस गाने से भी हटा दिया जाता है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com