गाना 'तेरे बिना' रिलीज, शानदार है सलमान-जैकलीन की कैमिस्ट्री

सलमान खान और जैकलीन की रोमांटिक गाना 'तेरे बिना' रिलीज हो गया है। गाने में सभी को दोनों की कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
Tere Bina Song Release
Tere Bina Song ReleaseSocial Media

राज एक्सप्रेस। सलमान खान इन दिनों लॉकडाउन में अपने पनवेल फार्महाउस में हैं। फार्महाउस में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीस भी मौजूद हैं। सलमान खान ने इस बात का फायदा उठाते हुए दोनों ने एक जबरदस्त गाना शूट कर लिया, जिसका नाम 'तेरे बिना' है। इस गाने की घोषणा बीते दिन सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर की थी। जिसके बाद इसका टीज़र जारी किया था, अब इस गाने को आज यानी 12 मई को अपने ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है।

सलमान खान ने दी जानकारी:

आपको बता दें कि, गाना 'तेरे बिना' रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। लोगों को सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज का रोमांटिक अवतार खूब पसंद आ रहा है। गाने के रिलीज होने की जानकारी सलमान खान ने अपनी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और ट्विटर वॉल पर दी है, जिसके साथ उन्होंने गाने का यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है।

गाने 'तेरे बिना' को सलमान द्वारा निर्देशित और अजय भाटिया द्वारा संगीत के साथ गाया गया है। गीत शब्बीर अहमद के हैं। गाने के अलावा सलमान खान ने ये म्यूजिक वीडियो डायरेक्ट भी किया है। सलमान खान का ये पूरा गाना उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस में शूट हुआ है।

कैसा है गाना:

वीडियो में सलमान-जैकलीन घुड़सवारी, बाइक राइड, स्विमिंग करते दिखे। सलमान खान का ये वीडियो सिर्फ 4 दिन में शूट हुआ है। सलमान ने खुलासा किया है कि, ये अभी तक का उनका सबसे सस्ता प्रोडक्शन है। वहीं जैकलीन ने बताया कि, पूरा वीडियो सिर्फ 3 लोगों की मदद से शूट हुआ है, जो कि सलमान, जैकलीन और DOP था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com