लॉकडाउन के बीच दिहाड़ी मजदूरों के लिए आगे आए सलमान खान
राज एक्सप्रेस। कोरोना वायरस ने पूरे देश में हड़कंप मचा रखा है। इस वायरस के कारण काफी समय से फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग बंद है, जिसके कारण सिने जगत में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों पर काफी असर पड़ रहा है।
ऐसे में दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों की सहायता करने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान आगे आए हैं।
सलमान दिहाड़ी मजदूरों के लिए आए आगे:
आपको बता दें कि, एक तरफ जहां बॉलीवुड अभिनेताओं पर आरोप लग रहे हैं कि, वो गरीबों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहे है। वहीं सलमान खान ने सभी क्राफ्ट असोशिएशन से कहा है कि, वह किसी भी डेली वेज सिने वर्कर के परिवार को राशन सहित किसी जरूरी चीज की कमी नहीं होने दें।
सूत्रों के अनुसार, सलमान खान ने कई असोसिएशन से कहा है कि, इस समय वह पैसे और खाने के किसी हिसाब-किताब में ना पड़े क्योंकि इसका सारा खर्च खुद सलमान उठाएंगे।
किसी को भी जानकारी देने से किया मना:
सूत्रों का यह भी कहना है कि, सलमान चैरिटी के काम की पब्लिसिटी में यकीन नहीं करते हैं, इसलिए उन्होंने असोसिएशन से इस बारे में जानकारी देने से मना किया है।
गौरतलब है कि, सलमान खान अक्सर लोगों की मदद करते रहते हैं। बॉलीवुड में सलमान खान अपने दरियादिली के जाने जाते हैं। वहीं अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही राधे में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।