चटनी बनाते समय सान्या मल्होत्रा के हाथ में लगी चोट,करवानी पड़ी सर्जरी

इन दिनों चल रहे लॉकडाउन में एक गंभीर घटना का शिकार हो गईं, जिसके चलते उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी।
चटनी बनाते समय सान्या मल्होत्रा के हाथ में लगी चोट
चटनी बनाते समय सान्या मल्होत्रा के हाथ में लगी चोटSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों चल रहे लॉकडाउन में एक गंभीर घटना का शिकार हो गईं। बता दें, 14 मई को उनके हाथ की छोटी उंगली में गंभीर चोटें लग गईं, जिसके चलते उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। इसकी जानकारी उन्होंने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर दी थी। अब मुंबई मिरर की रिपोर्ट में इस घटना की पूरी डिटेल सामने आ गई है।

इस तरह से लगी चोट:

मुंबई मिरर के अनुसार, सान्या कथित तौर पर एक ब्लेंडर में चटनी बना रही थीं। जार को उन्होंने मशीन पर चढ़ाया और जार का ढक्कन बंद करने से पहले ही उन्होंने मशीन को चालू कर दिया। जब सामान इधर-उधर उड़ने लगा, तो उन्होंने ढक्कन को बंद करने की कोशिश की। अभिनेत्री ढक्कन बंद करने में नाकाम रहीं और इसी दौरान उनका हाथ जार के अंदर चला गया, जिसकी वजह से उनकी छोटी उंगली ब्लेंडर में तेजी से घूम रहे ब्लेड से जा टकरा गई और उनके बाएं हाथ की छोटी उंगली में गंभीर चोट लग गई।

अभिनेत्री ने करवायी सर्जरी:

बता दें कि, चोट लगने की वजह से सान्या मल्होत्रा को तुरंत अस्पताल जाना पड़ा और अपनी अंगुली की आपातकालीन सर्जरी भी करवानी पड़ी। सान्या के दोस्तों ने मीडिया को बताया कि यह घटना हो जाने के बाद सान्या लगभग बेहोश हो चली थीं। उनके हाथ से खून बह रहा था। बेहोशी की हालत में उन्होंने अपने दोस्त को अपने घर बुलाया।

ठीक हो रही हैं अभिनेत्री:

आपको बता दें कि, सान्या अभी भी मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं और धीरे-धीरे ठीक भी हो रही हैं। सान्या के एक करीबी जानकार ने बताया कि, सान्या अकेले अपना ध्यान नहीं रख सकती जिसकी वजह से वह अपने माता-पिता के पास दिल्ली जाने का कोशिश कर रही हैं। सान्या के करीबी जानकार ने ये भी बताया कि, उनके लिए मुंबई में अकेले रहना और सभी चीजें मैनेज करना काफी मुश्किल हो रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com