क्या डांसर सपना चौधरी ने कर ली सगाई, कौन है उनका दूल्हा

हाल ही में सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। खबर है कि, सपना चौधरी जल्‍द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
क्या डांसर सपना चौधरी ने कर ली सगाई
क्या डांसर सपना चौधरी ने कर ली सगाईSocial Media

राज एक्सप्रेस। इंटरनेट सेंसेशन सिंगर, डांसर सपना चौधरी अक्सर अपने डांस वीडियो को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन हाल ही में वो अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। खबर है कि, सपना चौधरी जल्‍द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

इस लड़के से करेंगी शादी :

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, सपना चौधरी हरियाणा के ही रहने वाली वीर साहू के साथ शादी करने जा रही हैं, लेकिन सपना ने खुद इसका ऐलान नहीं किया है। बावजूद इसके यह खबर मीडिया में चर्चा में है और कहा जा रहा है कि, अगले कुछ महीनों सगाई और फिर शादी की तारीख का ऐलान किया जा सकता है।

बब्बू मान के नाम से मशहूर है वीर साहू :

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सपना चौधरी जिस वीर साहू के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, वह भी गायक है और उसने कई गाने गाए भी हैं। यह अलग बात है कि, उसका गाया कोई भी गीत चर्चित नहीं हुआ है। वीर साहू को हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है। वीर सिंह गायक होने के साथ एक्टर भी हैं। उन्होंने बतौर सिंगर-एक्टर कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया हैं, जो चर्चा में रहे थे।

वीर साहू को लेकर सपना ने कही यह बात :

बता दें कि, कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान सपना ने कहा था, 'वीर साफ दिल के इंसान हैं। हम दोनों पहली बार 2015-16 में एक अवॉर्ड शो में हुई थी। जब मैंने पहली बार वीर को देखा था तो मुझे लगा था कि वह बहुत खडूस हैं। फिर हम दूसरे अवॉर्ड शो में मिले। हालांकि उस वक्त भीड़ ज्यादा होने की वजह से हमारी बातचीत नहीं हो पाई थी।"

सपना ने आगे बताया, "इसके बाद जब हम तीसरी बार मिले तो हमारी थोड़ी बातचीत हुई। मैंने सोचा कि, हम दोनों एक ही इंडस्ट्री से हैं, तो हम दोनों को बात करनी चाहिए। इसके बाद हम बात करने लगे और एक दूसरे को समझने भी लगे।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com