शबाना आजमी की मां शौकत कैफी का निधन, दामाद ने दी जानकारी

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी की मां वरिष्ठ अभिनेत्री शौकत कैफी का निधन हो गया है। 93 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
Shaukat Kaifi Passed Away
Shaukat Kaifi Passed AwaySudha Choubey - RE

हाइलाइट्स :

  • शबाना आजमी की मां वरिष्ठ अभिनेत्री शौकत कैफी का निधन।

  • दामाद लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने दी जानकारी।

  • फिल्म 'गरम हवा', 'बाजार' और 'उमराव जान' में यादगार किरदार निभाए।

  • लोग उन्हें प्यार से शौकत आपा कहते थे, "कैफी और मैं" उनकी यादगार किताब।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी की मां वरिष्ठ अभिनेत्री शौकत कैफी का निधन हो गया है। 93 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी उनके दामाद लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने दी है। वहीं बढ़ती उम्र में वो पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं।

जावेद अख्तर ने दी जानकारी :

शौकत कैफी आजमी के निधन की जानकारी जावेद अख्तर ने दी है। उन्होंने बताया, "वह 93 वर्ष की थीं और कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से गुजर रही थीं। उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों के लिये उन्हें ICU में भी रखा गया।" उन्होंने कहा कि, "अंत में उन्हें घर लाया गया। वह अपने कमरे में रहना चाहती थीं, वह एक-दो दिन उसी में रुकी और फिर उनका निधन हो गया।

काफी समय से थी बीमार :

आपको बता दें कि, हाल ही में कुछ दिन पहले शौकत कैफी को कोकिला बेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद वो अपने घर आना चाहती थीं। ऐसे में उन्हें जब घर वापस लाया गया, तो दो दिन बाद उनका निधन हो गया। जी हां, उन्होंने जुहू में अपने घर में आखिरी सांसें लीं। सूत्रों के मुताबिक, आज शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि, जावेद अख्तर इन दिनों अमेरिका में हैं, लेकिन उनकी बेटी शबाना मुंबई में हैं।

निधन की खबर से फूलपुर में शोक की लहर :

शौकत कैफी आजमी के इंतकाल की खबर मिलते ही फूलपुर के मिजवां गांव में मातम छा गया। गांव के लोगों का कहना है कि, शौहर मशहूर शायर कैफ़ी आज़मी के साल 2002 में निधन के बाद शौकत अपने ससुराल कभी नहीं लौटी। शौकत के पति कैफी आजमी मशहूर शायर और गीतकार थे। वह और उनके पति भाकपा के सांस्कृतिक मंचों, 'इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन' और 'प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन' के जाने-माने नाम थे।

इन फिल्मों में किया काम :

शबाना आजमी के अलावा शौकत कैफी का एक बेटा बाबा आजमी हैं। शौकत आजमी के नाम से भी जानी जाने वाली कैफी ने "बाजार", "उमराव जान" और मीरा नायर की ऑस्कर नामित फिल्म "सलाम बॉम्बे!" में अभिनय किया था।

शबाना आज़मी के घर पहुंचे सितारे :

इस दौरान कई बॉलीवुड हस्तियों ने सुश्री कैफी को उनके परिवार के निवास पर अंतिम सम्मान दिया। इस दौरान मनीष मल्होत्रा, तब्बू, शबाना, बोनी कपूर, उर्मिला मातोंडकर, सतीश कौशिक और अन्य लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

ट्विटर पर दिवंगत अभिनेत्री को श्रृद्धांजलि देने के लिए कई ट्वीट किये गए। देखें ट्वीट्स:

अमजद अली खान :

अमजद अली खान ने शोक व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "वयोवृद्ध अभिनेता शौकत आज़मी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उसकी आत्मा को शांति मिले।"

दानिश हुसैन :

रंगमंच के व्यक्तित्व दानिश हुसैन, जिन्होंने हाल ही में 'कैफ़ी और मेन' नाटक में अभिनय किया था उन्होंने कहा कि, इससे उन्हें "उनकी संवेदनशील आत्मा में झाँकने" में मदद मिली और उनके निधन के बारे में सुनना "अत्यंत हृदयविदारक" था।

उर्मिला मातोंडकर ने दी श्रृद्धांजलि :

अभिनेत्री से राजनेता बनी उर्मिला मातोंडकर ने भी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "RIP #shaukatazmi एक ऐसा जीवन जो बहुत अच्छी तरह से जिया और प्यार किया।अपने आप को भाग्यशाली मानें कि, उनके साथ कुछ कीमती समय बिताया है।@AzmiShabana @Javedakhtarjadu @babaazmi @tanveazmi के प्रति मेरी गहरी संवेदना।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com