'चक दे इंडिया' के कोच शाहरुख ने दी महिला हॉकी टीम और कोच को बधाई

आज जब इंडियन महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलांपिक 2021 में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर लौटी तो, टीम इंडिया के कोच सोर्ड मारजेन द्वारा शेयर की गई फोटो की तुलना शाहरुख खान से की जा रही है।
'चक दे इंडिया' के कोच शाहरुख ने दी महिला हॉकी टीम और कोच को बधाई
'चक दे इंडिया' के कोच शाहरुख ने दी महिला हॉकी टीम और कोच को बधाई Social Media

राज एक्सप्रेस। आज से कई साला पहले 2007 में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ रिरिज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने इंडियन महिला हॉकी टीम के कोच कबीर सिंह की भूमिका निभाई थी। वहीं, जब आज यानि सोमवार की सुबह जब इंडियन महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलांपिक 2021 में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर अपनी सफलता का परचम लहरा कर लौटी तो भारतभर के लोग उन्हें बधाइयां दे रहे है। साथ ही टीम इंडिया के कोच सोर्ड मारजेन की तुलना शाहरुख खान से की जा रही है।

चक दे इंडिया से की जा रही महिला हॉकी टीम की जित की तुलना :

दरअसल, आज भारत के लिए काफी गर्व का दिन साबित हुआ है। क्योंकि, आज भारत की महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलांपिक 2021 में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को 1-0 से हराकर वापस भारत लौटी है। टीम इंडिया के कोच सोर्ड मारजे ने एक फोटो शेयर की है जिसपर सोशल मीडिया पर बधाइयों का ताता लगा हुआ है। इसी के साथ लोग भारत की महिला की टीम की तुलना फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से कर रह है। सभी तुलमा करते हुए महिला हॉकी टीम को शानदार जीत के लिए ढेरों बधाइयां दे रहे है। उनकी इस जीत का श्रेय लोग टीम इंडिया के कोच सोर्ड मारजेन को दे रहे हैं। सुबह से ही सोशल मीडिया पर 'चक दे इंडिया' और 'शाहरुख खान' हैशटैग के साथ ट्रेंड करता नजर आरहा है।

शाहरुख खान ने दी प्रतिक्रिया :

कई सितारों महिला हॉकी टीम को बधाई दी उसके बाद की जा रही इस तुलना पर शाहरुख खान ने भी बधाई देते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए टीम का हौसला बढ़ाया। साथ ही शाहरुख खान ने कोच सोर्ड मारजेन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘हा-हा कोई बात नहीं बस आते वक्त कुछ गोल्ड लेकर आना अपने परिवार के एक अरब सदस्यों के लिए’। शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में अपने जन्मदिन 2 नवंबर का जिक्र करते हुए आगे लिखा, ‘इस बार धनतेरस भी 2 नवंबर को है’। इस ट्वीट के साथ शाहरुख खान ने लिखा- आपका पूर्व कोच कबीर खान।' इसपर अब यूजर्स की प्रतक्रिया देखने को मिल रही है।

कुछ इस तरह लोग कर रहे ट्वीट :

महिला हॉकी टीम के कोच सोर्ड मारजेन ने महिला टीम के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें ये सभी महिला प्लयेर्स अपनी जीत के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी को साझा करते हुए उन्होने लिखा, ‘माफ करना परिवार, मैं बाद में आऊंगा।' उनकी इस तस्वीर पर ही शाहरुख सहित कई लोगों ने कमेंट किया और टीम इंडिया को बधाई दी। लोग चक दे इंडिया की तुलना इसलिए कर रहे हैं क्योंकि फिल्म में भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को कुछ इस अंदाज में ही हराया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com