शाहरुख खान का खुलासा, आइकॉनिक स्टाइल से लगता है डर

शाहरुख खान जब स्क्रीन पर अपनी बांहें फैलाते हैं, तो सभी उनके इस स्टाइल का कायल हो जाता है, लेकिन वो अपने इसी स्टाइल से डरते भी हैं।
Shahrukh Khan is afraid of his iconic style
Shahrukh Khan is afraid of his iconic styleSyed Dabeer Hussain - RE
Submitted By:
Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड में किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरूख खान की फैन फॉलोइंग बहुत है। लड़कियां उनकी बांहें फैलाने वाली आइकॉनिक स्टाइल की दीवानी हैं। लेकिन शाहरुख खान को अपने इसी स्टाइल की वजह से बहुत डर भी लगता है। इस बात का खुलासा शाहरुख खान ने खुद किया है।

अपने आइकॉनिक स्टाइल से डरते हैं शाहरुख:

आपको बता दें कि, शाहरुख खान जब सिल्वर स्क्रीन पर अपनी बांहें फैलाते हैं, तो हर कोई उनके इस स्टाइल का कायल हो जाता है। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' से शुरू हुआ उनका यह आइकॉनिक स्टाइल लड़कों में काफी फेमस है। शाहरुख अपने इसी स्टाइल की वजह से बहुत डरते भी हैं।

शो में किया खुलासा:

हाल ही में एक शो में शाहरुख ने अपने सबसे बड़े डर का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि, उन्हें डर है कि, कोई उनके हाथ ना काट डाले। शाहरुख ने बताया कि, उन्हें बांहे खोलने वाले अपने सबसे पॉपुलर स्टाइल से ही डर लगता है। उन्हें डर लगता है कि, कोई कभी उनके हाथ ना काट ले। दर्जी के सामने जब मेजरमेंट भी देते हैं, तो वे नर्वस हो जाते हैं। बड़ी ही असहजता से वे अपने हाथ ऊपर उठाते हैं।

स्टारडम खोने का भी है डर:

शाहरुख के डर को लेकर यह भी चर्चा थी कि, उन्हें स्टारडम खोने का डर है। लेकिन शो के दौरान शाहरुख ने अपने उस बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि, स्टारडम खोना उनका सबसे बड़ा डर नहीं है। उन्होंने कहा था कि, मुझे इस बात से कोई प्रॉब्लम नहीं है कि एक दिन मैं उठूंगा और कोई नहीं होगा, लेकिन मैं लोगों से बहुत प्यार करता हूं। जब तक फिल्में बनती रहेंगी लोग मुझसे प्यार करते रहेंगे। उसमें मेरी असुरक्षा नहीं बल्कि सुरक्षा का भाव है।

झूले से भी शाहरुख को लगता है डर:

इसके अलावा शाहरुख खान ने अपने एक और डर का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, वे झूले पर नहीं बैठ सकते हैं। उन्हें इससे डर लगता है। फिल्म 'देवदास' फिल्म में एक गाना था, जिसमें वे और ऐश्वर्या राय झूले पर बैठे हैं। इस पूरे गाने के दौरान शाहरुख ने ऐश्वर्या का हाथ पकड़ रखा था। वे आज भी झूले पर नहीं बैठ सकते हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co