#ShahRukhKhan: लताजी के अंतिम दर्शन पर SRK ने क्या किया जिसकी चर्चा कर रहा पूरा भारत

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करने मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचे। इन दिग्गज कलाकारों में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी पहुंचे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा आज पूरा भारत कर रहा है।
#ShahRukhKhan
#ShahRukhKhanTwitter

#ShahRukhKhan : आज पूरा देश स्वर कोकिला लता मंगेशकर को खोने के गम में डूबा हुआ है। आज जब उनकी शव यात्रा निकली तो हर एक की आंखें नम और जुबां खामोश नजर आई। किसी के पास इस दुःख को बयां करने के लिए शब्द ही नहीं थे, ऐसे में कई दिग्गज कलाकार उनके अंतिम दर्शन करने मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचे। इन दिग्गज कलाकारों में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी पहुंचे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा आज पूरा भारत कर रहा है।

पूरा भारत कर रहा शाहरुख खान की चर्चा :

दरअसल, आज रविवार की सुबह 8 बजे हर किसी के दिल पर राज करने वाली स्वर कोकिला महान गायिका लता मंगेशकर ने जब अंतिम सांस ली, तो उसके बाद से पूरा भारत दुःख में डूब गया। वे एक माह पहले 11 जनवरी को कोरोना से संक्रमित होने के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और वह आज हमेशा-हमेशा के लिए हम सब के बीच से चली गईं। उन्हें आज मुंबई के शिवाजी पार्क में भाई ने मुखाग्नि दी गयी। उस दौरान लता दीदी के अंतिम दर्शन करने के लिए वहां कई राजनेता से लेकर सिनेमा जगत के अभिनेता तक मौजूद रहे। उस समय जहां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंखे नम नजर आई तो वहीं, अभिनेता शाहरुख खान दुआ करते नजर आये।

ऐसा क्या किया शाहरुख खान ने ?

बताते चलें, लता दीदी के अंतिम संस्कार से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो नजर आरहा है। उसे सबने अलग-अलग पहलुओं से देखा है। कोई इस वाकया की तारीफ करते नहीं थक रहा है तो कुछ आलोचकों ने इसे अलग ही रूप दे दिया है और वह इस वाकए की निंदा करते नहीं थक रहे हैं। बता दें, वायरल हो रहे इस वीडियो लता दीदी के अंतिम संस्कार के दौरान अभिनेता शाहरुख खान ने लता दीदी को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के दौरान अपने मुंह से मास्क हटाकर कुछ तो किया। अब कुछ लोगों का कहना है कि, उन्होंने मास्क हटाकर थूका। जिसके चलते लोग उनकी आलोचना करते नजर आरहे हैं।

सामने आए वीडियो का दूसरा पहलू :

बताते चलें, सामने आए वीडियो का एक पहलू यह है कि, लोगों को वह थूकते नजर आए। जबकि दूर पहलू यह है कि, अभिनेता शाहरुख खान कुछ मजहबी रवायत पड़ते नजर आये और उसी का वह हिस्सा था, जो उन्होंने किया। जो लोग ऐसा मान रहे हैं, वह उनके द्वारा किये कृत को मजहबी मान्यता मानते हुए कह रहे हैं कि, उन्होंने थूका नहीं है, बल्कि फूंका था और जो लोग ऐसा मान रहे हैं, वह उनकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं। क्योंकि, ऐसे कोरोना के दौरान जहां लोग अपने घर से निकलना भी जरूरी नहीं समझ रहे हैं। वहीं, SRK ने वहां जाकर उनके लिए दुआ की। हालांकि, उन्होंने जो भी किया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर #ShahRukhKhan के साथ काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक इस मामले में अभिनेता की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com