रामायण के बाद अब टीवी पर 'शक्तिमान' की वापसी, जानें कब आएगा शो

कोरोना वायरस का कहर जारी है, दुनिया के लगभग 170 देश कोरोना महामारी को झेल रहे हैं। सरकार द्वारा जनता की मांग पर दूरदर्शन पर 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे लोकप्रिय धारावाहिक फिर से दिखाए जा रहे हैं।
Shaktimaan
ShaktimaanSocial Media

राज एक्सप्रेस। पूरी दुनिया मे कोरोना वायरस का कहर जारी है, दुनिया के लगभग 170 देश कोरोना महामारी को झेल रहे हैं। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है, जिसका आज छठा दिन है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों में कैद हैं और उनके मनोरंजन के लिए उनका टीवी एक मात्र सहारा है। सरकार द्वारा जनता की मांग पर दूरदर्शन पर 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे लोकप्रिय धारावाहिक फिर से दिखाए जा रहे हैं।

इसी बीच खबर आ रही है कि, भारत के पहले सुपरहीरो कहे जाने वाला शो 'शक्तिमान' को भी दोबारा टेलिकास्ट किया जाएगा।

मुकेश खन्ना ने दी जानकारी:

आपको बता दें कि, इस बात की जानकारी खुद 'शक्तिमान' का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने दी है, जिनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में मुकेश खन्ना 'रामायण' और 'महाभारत' की शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए कहते हैं कि, मैं आपको एक और अच्छी खबर सुनाने जा रहा हूं कि, जल्द ही आपका फेवरेट धारावाहिक शक्तिमान भी शुरू होने जा रहा है। कब और कितने बजे.. ये आपको जल्दी पता चल जाएगा।

सीक्वल पर भी चल रहा है काम:

अभिनेता मुकेश खन्ना ने न केवल सीरियल में शक्तिमान का किरदार ही नहीं निभाया था, बल्कि वह इस शो के को-प्रड्यूसर भी थे। उन्होंने हमारे सहयोगी बॉम्बे टाइम्स को बताया है कि, "इस फेमस शो के सीक्वल पर काम किया जा रहा है। मुकेश ने बताया कि, वह पिछले काफी समय से इसके सीक्वल पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'पिछले 3 सालों से हम लोग शक्तिमान का दूसरा पार्ट लाने पर काम कर रहे हैं जो आज के समय के हिसाब से होगा लेकिन उसमें हमारे समाज की वही नैतिक शिक्षाएं मौजूद होंगी जो पिछले शो में मौजूद थीं।"

भारत का पहला सुपरहीरो शो:

बता दें, 90 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ पॉपुलर शो ‘शक्तिमान’ भारत का पहला सुपरहीरो शो था। इस शो को उस दौर में बच्चों ने काफी पसंद किया था जिसमें मशहूर मुकेश खन्ना ने शक्तिमान और गंगाधर का दोहरा किरदार निभाया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com