यौन शोषण के आरोपों पर शहनाज़ गिल के पिता संतोख ने दी सफाई
यौन शोषण के आरोपों पर शहनाज़ गिल के पिता संतोख ने दी सफाईSocial Media

यौन शोषण के आरोपों पर शहनाज़ गिल के पिता संतोख ने दी सफाई

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख के खिलाफ जालंधर में एक महिला ने रेप केस दर्ज कराया है। संतोख पर महिला ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

राज एक्सप्रेस। कलर्स का पॉपुलर और रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वालीं प्रतियोगी शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख के खिलाफ जालंधर में एक महिला ने रेप केस दर्ज कराया है। संतोख पर पीड़ित महिला ने बंदूक की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शुरू की कार्यवाही:

शिकायत के अनुसार, शहनाज के पिता ने महिला को गन पॉइन्ट पर धमकाया और फिर दुष्कर्म को अंजाम दिया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस संतोख की तालाश में जुटी हुई है और छापामारी कर रही है। जिस महिला ने ये आरोप लगाया है, वह संतोख सिंह की करीबी रिश्तेदार बताई जा रही है। इस मामले को लेकर शहनाज के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पिता ने कही यह बात:

आपको बता दें कि, इस मामले को लेकर शहनाज गिल कर पिता संतोख सिंह का बयान सामने आया है। एक लोकल चैनल को दिए इंटरव्यू में संतोख ने बताया कि, "महिला ने जिस दिन रेप के आरोप लगाए हैं, उस दिन मैं पूरे दिन घर पर था। मेरे पास उसके सबूत हैं। मेरे घर में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके फुटेज सबकुछ साबित कर देंगे। संतोख ने बताया कि, वो लड़की तलाकशुदा है और एक बच्चे की मां है। वो लकी से शादी करना चाहती थी जो कि उसका बिजनेस पार्टनर भी है। मैंने लकी से कहा भी था कि, जो भी परेशानियां है वो उन्हें सॉल्व करे।"

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि, वह फरार हैं, लेकिन उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, उनके पास सीसीटीवी फुटेज है, जो उन्हें निर्दोष साबित कर सकती है। बता दें कि, 'बिग बॉस' के बाद से ही शहनाज गिल अपने भाई शहबाज के साथ मुंबई में रह रही हैं।

ये है मामला:

दरअसल, लकी संधू उर्फ रणधीर सिंह संधू नाम के लड़के से महिला की करीब 12 साल से दोस्ती है। कुछ दिन पहले महिला की लकी से कहा-सुनी हो गई, जिसके बाद वो चला गया। बाद में महिला को पता चला कि, वो शहनाज़ के पिता संतोख सिंह के घर पर रुका हुआ है। तो 14 मई की शाम को करीब 5.30 बजे महिला अपनी कार लेकर संतोख सिंह के घर पहुँची। इसके बाद संतोख ने उसे रणधीर से मिलने ले जाने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। उसके बाद वो महिला को रूही ब्रिज के पास ले गया जहां उसने बंदूक की नोक पर महिला का यौन शोषण किया और उसके बाद उसे उसकी दोस्त के घर पर छोड़ दिया।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com