राज एक्सप्रेस। 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। बिग बॉस से बाहर आने के बाद शहनाज अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में शहनाज ने चीन को धमकी देती हुई नजर आ रहीं हैं।
लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसी हैं शहनाज:
आपको बता दें कि, इन दिनों देशभर में चल रहे लॉकडाउन के कारण शहनाज मुंबई में फंसी हैं। हाल ही में शहनाज ने कोरोना की वजह से चीन को धमकी दे डाली। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को सभी पसंद कर रहे हैं। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो चीन को चेतावनी देती हुई नजर आ रही हैं। पहले शहनाज हिंदी में बात करती हैं, इसके बाद कराटे के साथ चीनी भाषा में चेतावनी देना शुरू कर देती हैं।
चीन को दी चेतावनी:
सामने आए इस वीडियो में शहनाज कहती हैं, "ये जो चीन वालो ने हरकत की है ना, मैं उनको एक ही बात बोलना चाहती हूं। बल्कि बोलना नहीं चेतावनी देना चाहती हूं।" बस इतना कहने के बाद शहनाज कराटे शुरू करती हैं और चीनी भाषा में कुछ बोलती हैं। ये वीडियो बनाते वक्त शहनाज खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं। फैंस को शहनाज का ये क्यूट अंदाज पसंद आ रहा है।
गौरतलब है कि, रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल हाल ही में दर्शन रावल के नए गाने 'भुला दूंगा' में नजर आए थे। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अच्छे व्यूज मिल चुके हैं।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।