राज कुंद्रा मामला : चार्जशीट को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने श‍िल्‍पा पर कसा तंज

मुंबई पुलिस द्वारा राज कुंद्रा के मामले में कोर्ट में 1500 पन्‍नों की चार्जशीट दायर की है। इस मामले में दायर की गई चार्जशीट को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने श‍िल्‍पा शेट्टी पर तंज कसा है।
चार्जशीट को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने श‍िल्‍पा पर कसा तंज
चार्जशीट को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने श‍िल्‍पा पर कसा तंजSocial Media

बॉलीवुड। मानी जानी बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा का नाम पिछले दिनों पोर्नोग्राफी के मामले में सामने आया था। उनपर आरोप है। जिसके चलते मुंबई क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा को उनके घर से गिरफ्तार किया था। फ़िलहाल वह पुलिस की हिरासत में ही है और इस मामले की जाँच जारी है। इस मामले में दायर की गई चार्जशीट को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने श‍िल्‍पा शेट्टी पर तंज कसा है।

शर्लिन चोपड़ा ने श‍िल्‍पा शेट्टी पर कसा तंज :

घर में छाए मुश्किलों के बादलों के बीच भले शिल्पा शेट्टी अपने काम पर फिरसे लौट आई हों, लेकिन उन्हें अब भी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, शर्लिन चोपड़ा अपने एक वीडियो में शिल्पा पर तंज कसती नजर आरही है। दरअसल, राज कुंद्रा पर चल रहे पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने लगभग 1500 पन्‍नों की चार्जशीट दायर की है। इस सप्‍ल‍ीमेंट्री चार्जशीट में श‍िल्‍पा शेट्टी और शर्लिन चोपड़ा सहित ऐसे बहुत से लोगों के बयान शामिल हैं, जिन लोगों से इस मामले में पुलिस ने पूछताछ की थी। इस चार्जशीट में श‍िल्‍पा शेट्टी ने पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अपने पति को लेकर एक बयान दिया था। वहीं, अब शिल्पा के इस बयान पर शर्लिन चोपड़ा ने तंज कसा है।

श‍िल्‍पा शेट्टी का बयान :

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी ने पूछताछ के दौरान दिए बयान में कहा था कि, 'वह अपने काम में व्‍यस्‍त थीं और इसलिए यह नहीं जानतीं कि राज कुंद्रा क्‍या कर रहे थे। उन्‍हें पति की इन गतिविध‍ियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।' मुंबई पुलिस ने गुरुवार को यह चार्जशीट कोर्ट में दायर की है। इसके बाद शर्लिन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शर्लिन श‍िल्‍पा के इस बयान का मजाक बनाते हुए नजर आईं। शर्लिन वर्कआउट करते हुए श‍िल्‍पा को दीदी कहते हुए कहा कि,

'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीदी का यह कहना है कि उन्‍हें अपने पति की कुख्‍यात गतिविध‍ियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और तो और दीदी का यह भी कहना है कि उन्‍हें अपने पति की चल-अचल संपत्त‍ि के स्रोत की भी जानकारी नहीं है। अब इस बात में कितनी सच्‍चाई है इसका अनुमान आप खुद लगा सकते हैं। वैसे इसे क्‍या कहते हैं... येड़ा बनकर पेड़ा खाना... है ना।'

शर्लिन चोपड़ा

चार्जशीट में शर्लिन का बयान :

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान उस चार्जशीट में शर्लिन चोपड़ा ने अपने बयान बताया था कि, 'उन्‍होंने सौरभ कुशवाहा और राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्‍स प्राइम प्राइवेट लिमिटेड को ऐप बनाने का काम दिया था। लेकिन उन्‍हें कभी इसकी कमाई का हिस्‍सा नहीं मिला। शर्लिन ने अपने बयान में कहा है, 'मुझे कभी मेरी 50% हिस्‍सेदारी नहीं दी गई। इसके बाद राज कुंद्रा ने मुझे हॉटशॉट्स ऐप में काम करने के लिए ऑफर दिया था। यह भी आर्म्‍स प्राइम प्राइवेट लिमिटेड का ही ऐप है। मुझे यह कहा गया कि हॉटशॉट्स के साथ काम करना बिल्‍कुल सही निर्णय होगा। बताया गया कि हॉटशॉट्स पर बोल्‍ड कॉन्‍टेंट होंगे। लेकिन हम इसको लेकर समझौते पर नहीं पहुंच सके। क्रिएटिव आइडियाज और पैसों के कारण यह डील नहीं हो पाई थी। हॉटशॉट्स की क्रिएटिव डायरेक्‍टर मीता झुनझुनवाला ने उन्‍हें साथ में काम करने के लिए खूब मनाने की कोश‍िश की थी। यहां एक और बात का जिक्र जरूरी है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com