अस्पताल से वापस घर लौटे एक्टर शिविन नारंग, हाथ में हुई सर्जरी

हाल ही में कुछ दिनों पहले शिविन के साथ एक हादसा हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वो घर आ गए हैं।
Shivin Narang returns home after being discharged from the hospital
Shivin Narang returns home after being discharged from the hospitalSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। टीवी के जाने-माने अभिनेता शिविन नारंग के प्रसंशकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में कुछ दिनों पहले शिविन के साथ एक हादसा हो गया था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब शिविन अपने घर वापस आ गए हैं। रविवार शाम को उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके हाथ में चोट लगी थी। शिविन नारंग के एक करीबी सूत्र ने उनके साथ हुए हादसे की जानकारी दी थी। उनके हाथ की सर्जरी की गई, जिसके बाद उन्हें अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर:

आपको बता दें कि, शिविन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर बताया कि, अब वे बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वे अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं।

शिविन ने कैप्शन में लिखा, "सब ठीक है, मेरे सभी दोस्तों, फैमिली और फैंस के लिए मैं घर वापस आ गया हूं। सभी के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया। दुर्भाग्यवश घर पर मेरे साथ एक हादसा हो गया था, जिसकी वजह से मैं बुरी तरह जख्मी हो गया था। फिर मेरी सर्जरी हुई।"

मेडिकल स्टाफ का किया शुक्रिया:

बता दें कि, साथ ही शिविन नारंग ने डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का इतनी मुश्किल घड़ी में अच्छी केयर करने के लिए शुक्रिया अदा किया। वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। मेरी देखभाल करने के लिए कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को शुक्रिया।

शिविन ने ये भी बताया कि, जब वे अस्पताल में भर्ती थे, तो एक स्टाफ ने कहा, सर हम नहीं करेंगे तो कौन करेगा।

कांच की मेज पर गिर गए थे शिविन:

गौरतलब है कि, शिविन नारंग अपने घर में कांच की मेज पर गिर गए थे, जिसकी वजह से उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई थी। वह बुरी तरह घायल हो गए थे। चोट लगने से उनके हाथ से काफी खून निकल रहा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। मालूम हो कि, पांच महीने पहले भी शिविन के हाथ में चोट लगी थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com