KBC में खुलासा! लड़कियों को मारने के लिए करते थे यह काम

रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 11 में हर शुक्रवार को एक कर्मवीर की एंट्री होती है। इस एपिसोड में वो कंटेस्टेंट शामिल होते हैं, जो अपनी मेहनत से समाज को एक नई दिशा देने का काम करते हैं।
KBC में खुलासा! लड़कियों को मारने के लिए करते थे यह काम
KBC में खुलासा! लड़कियों को मारने के लिए करते थे यह काम Social Media

हाइलाइट्स :

  • KBC में कर्मवीर श्याम सुंदर और एक्ट्रेस साक्षी तंवर पहुंची।

  • हर शुक्रवार को होती है कर्मवीर की एंट्री।

  • श्याम सुंदर ने किए हैरान कर देने वाले खुलासे।

  • बेटी की जन्म पर लगाते हैं 111 पौधे।

राज एक्सप्रेस। सोनी टीवी का पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लेटेस्ट कर्मवीर एपिसोड में समाज सेवक श्याम सुन्दर पालीवाल नजर आए। उनका साथ देने के लिए टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर भी शो में पहुंचीं। श्याम सुन्दर ने इस दौरान कई ऐसी बातों का खुलासा किया, जिसे सुनते ही सभी हैरान हो गए।

श्याम सुन्दर ने किया खुलासा :

बीते दिन प्रसारित हुए एपिसोड में दिखाया गया है कि, श्याम सुंदर की पत्नी बता रही हैं कि, उनके गांव में जब लड़की का जन्म होता था तो उसे बोझ माना जाता था। गांव में लड़कियों के मुंह में जौ का दाना डाला जाता था। इसके बाद आगे श्याम सुंदर ने बताया कि, जौ को जो गांव में छोटी बच्चियां होती हैं, तो उसके मुंह में जौ का दाना डाल दिया जाता था, जिससे उसके गले इंफेक्शन हो जाएगा, और किसी को पता भी नहीं चलेगा कि बेटी कैसे गई।

श्याम सुन्दर ने बताया :

इस दौरान श्याम सुन्दर ने बताया कि, पहले जब भी उनके गांव में किसी भी घर में लड़की होती थी, तो वो उससे बिल्कुल खुश नहीं होते थे और बच्ची को मारने के लिए एक तरकीब का इस्तेमाल करते थे। सुंदर ने बताया कि, कुछ लोग बच्ची के पैदा होने पर उसके मुंह में जौ का दाना डाल दिया करते थे, ताकि इससे बच्ची का दम घुटे या उससे हुई दिक्कत से बच्ची की मौत हो जाए। श्याम सुन्दर ने शो के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि, उनके गांव में 14 साल बाद बारात आई थी, क्योंकि इस गांव में लड़कियों को पैदा होते ही मार दिया जाता था।

बेटी की जन्म पर लगाते हैं 111 पौधे :

अपनी बेटी को खो देने के बाद श्याम सुंदर काफी सदमे में थे लेकिन उन्होंने इस घटना के बाद बेटियों के महत्व को लेकर लोगों को जागरुक किया। श्याम सुन्दर ने बताया कि, गांव में जब किसी के घर बेटी होती है और अगर लोग इस बात से परेशान होने लगते थे तो हम सब गाजे-बाजे के साथ उनके घर ये बताने जाते हैं कि आपको जश्न मनाना चाहिए क्योंकि आपके घर में लक्ष्मी आई है। इतना ही नहीं वो उस लड़की के नाम पर 111 पौधे भी लगाते हैं। इसी तरह श्याम सुन्दर, गांव की बच्चियों और प्रकृति को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने उनके इन प्रयासों की काफी प्रशंसा की। इसके अलावा वहां मौजूद एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने भी पर्यावरण और बेटियों के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर उनकी तारीफ की।

हर शुक्रवार को होती है कर्मवीर की एंट्री :

अमिताभ बच्चन का टीवी रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 11 में हर शुक्रवार को एक कर्मवीर की एंट्री होती है। अक्सर इस एपिसोड में वो कंटेस्टेंट शामिल होते हैं, जो अपनी मेहनत और जज्बे से समाज को एक नई दिशा देने का काम करते हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com